BSNL कर रही रिकवरी, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स

हाल ही में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है

BSNL कर रही रिकवरी, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स

पिछले महीने कंपनी ने 13 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ हो गई है
  • BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज भी शुरू की हैं
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ हो गई है। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा कि यह BSNL पर बढ़ते विश्वास का संकेत है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज भी शुरू की हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सिंधिया के हवाले से बताया गया है कि BSNL ने प्रगति की है लेकिन इसके लिए काफी कार्य बाकी है। उन्होंने कहा, "हमें कस्टमर्स रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सॉल्यूशंस को लागू करने के साथ ही 4G से 5G नेटवर्क पर शिफ्ट होना है। हालांकि, 4G नेटवर्क को 5G नेटवर्क पर अपग्रेड करने में कुछ महीने लगेंगे। कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ हो गई है। पिछले महीने BSNL ने 13 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। कंपनी जल्द ही 5G सर्विस लॉन्च करेगी।" BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए ट्रायल को पूरा कर लिया है। देश के बड़े हिस्से में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G नेटवर्क मौजूद है। 

हाल ही में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL ने SIM कार्ड की कस्टमर्स के डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस शुरू की है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प होंगे। इससे पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा। 

भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में भी एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए कंपनी ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी लॉन्च किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »