BSNL को लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 1,357 करोड़ रुपये हुआ

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़कर लगभग 1,357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का लॉस 1,048 करोड़ रुपये का था

BSNL को लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 1,357 करोड़ रुपये हुआ

हाल ही में कंपनी ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़कर लगभग 1,357 करोड़ रुपये हो गया है
  • हाल ही में कंपनी ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है
  • BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए वित्तीय मुश्किल बढ़ी है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़ गया है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम दो तिमाहियों में कंपनी ने प्रॉफिट दर्ज किया था। हाल ही में कंपनी ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़कर लगभग 1,357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का लॉस 1,048 करोड़ रुपये का था। एक वर्ष पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,241.7 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। दूसरी तिमाही में BSNL के अधिक लॉस के पीछे डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन खर्च, नेटवर्क ऑपरेटिंग खर्च और फाइनेंस से जुड़ी कॉस्ट में बढ़ोतरी की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था कि कंपनी को प्रॉफिट जारी रखने में मुश्किल हो सकती है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया गया है। इसके साथ ही डेप्रिसिएशन का भी बड़ा असर होगा। 

कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 2.8 प्रतिशत बढ़कर 5,166.7 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में BSNL के रेवेन्यू में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को 4G नेटवर्क लॉन्च करने का फायदा मिला है और इसका मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू बढ़ा है। सितंबर के अंत में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.23 करोड़ की थी। यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बहुत कम है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के लगभग 50.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। Bharti Airtel के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 36.4 करोड़ की है। 

हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है। कंपनी के 4G नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। देश के बड़े हिस्से में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »