• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल

BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल

Jio ने अगस्त में करीब 1.94 मिलियन नए वायरलेस यूजर्स जोड़े और अब इसका मार्केट शेयर 41.08% पर पहुंच गया है।

BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल

Photo Credit: BSNL

5G FWA यूजर्स की संख्या जुलाई के 8.40 मिलियन से बढ़कर 8.90 मिलियन पहुंची

ख़ास बातें
  • BSNL ने अगस्त में Airtel से ज्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़े, कुल 1.38 मिलियन
  • Vodafone Idea और MTNL ने फिर खोए यूजर्स
  • Jio 41.08% मार्केट शेयर के साथ टॉप पर
विज्ञापन

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल मच गई है। TRAI की अगस्त 2025 सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, जहां Reliance Jio, Airtel और BSNL ने नए वायरलेस यूजर्स जोड़े, वहीं Vodafone Idea (Vi) और MTNL को घाटा झेलना पड़ा। खास बात ये है कि लंबे वक्त बाद BSNL ने सबको चौंकाते हुए 1.38 मिलियन (13.8 लाख) नए यूजर्स जोड़े, जो Airtel से भी ज्यादा है और यह वापसी उसके Rs 1 वाले 4G SIM ऑफर की वजह से मानी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने अगस्त में करीब 1.94 मिलियन नए वायरलेस यूजर्स जोड़े और अब इसका मार्केट शेयर 41.08% पर पहुंच गया है। Airtel ने 0.49 मिलियन, जबकि BSNL ने 1.38 मिलियन यूजर्स जोड़े, यानी ग्रोथ रेट में BSNL ने Airtel को पीछे छोड़ दिया। वहीं, Vi (Vodafone Idea) की स्थिति और कमजोर होती दिखी, जिसने 308,984 यूजर्स खो दिए। सरकारी ऑपरेटर MTNL ने भी मामूली 2,051 यूजर्स गंवाए।

कुल मिलाकर देश में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या जुलाई के 1163.51 मिलियन से बढ़कर अगस्त में 1167.03 मिलियन पहुंच गई, यानी 0.30% की मंथली ग्रोथ।

TRAI ने अगस्त से पहली बार Fixed Wireless Access (FWA) डेटा को दो कैटेगरी में रिपोर्ट किया है, जिसमें 5G FWA, जो 5G रेडियो टेक्नोलॉजी पर चलता है और UBR FWA, यानी Unlicensed Band Radio बेस्ड कनेक्शन शामिल हैं।

5G FWA यूजर्स की संख्या जुलाई के 8.40 मिलियन से बढ़कर 8.90 मिलियन पहुंची। इसमें Reliance Jio और Airtel का ही दबदबा है, जिसमें Jio के पास 6.76 मिलियन, जबकि Airtel के पास 2.13 मिलियन यूजर्स हैं। वहीं, Jio ने अगस्त से पहली बार UBR FWA डेटा रिपोर्ट किया, कुल 2.1 मिलियन यूजर्स के साथ, जिसमें अर्बन शेयर 71.9% है।

जहां मोबाइल सेगमेंट में ग्रोथ हुई, वहीं Wireline (ब्रॉडबैंड) सब्सक्राइबर्स घटे। जुलाई के 48.11 मिलियन से घटकर अगस्त में 46.51 मिलियन, यानी -3.34% की गिरावट आई। Jio के पास 30% मार्केट शेयर है लेकिन उसने 1.55 मिलियन यूजर्स खोए, Airtel ने 108,084 नए यूजर्स जोड़कर अपनी पकड़ मजबूत की और BSNL का शेयर 16.18% पर है, जिसमें मामूली 5,647 की गिरावट दर्ज हुई।

अगस्त 2025 में किस टेलिकॉम कंपनी ने सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स जोड़े?

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में Reliance Jio ने सबसे ज्यादा 1.94 मिलियन यूजर्स जोड़े, जबकि BSNL 1.38 मिलियन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

BSNL ने Airtel को किस कैटेगरी में पीछे छोड़ा है?

BSNL ने वायरलेस सब्सक्राइबर ग्रोथ के मामले में Airtel को पछाड़ा है। Airtel ने 0.49 मिलियन जबकि BSNL ने 1.38 मिलियन यूजर्स जोड़े।

Vodafone Idea (Vi) का प्रदर्शन अगस्त में कैसा रहा?

Vi ने अगस्त में लगभग 0.30 मिलियन यूजर्स खो दिए, जिससे उसका मार्केट शेयर घटकर 17.44% रह गया।

TRAI की रिपोर्ट में 5G FWA और UBR FWA क्या हैं?

5G FWA का मतलब है Fixed Wireless Access जो 5G नेटवर्क से चलता है, जबकि UBR FWA Unlicensed Band Radio टेक्नोलॉजी पर आधारित है, दोनों को पहली बार अलग-अलग रिपोर्ट किया गया है।

Wireline (ब्रॉडबैंड) सेगमेंट में कौन आगे है?

अगस्त 2025 में Reliance Jio के पास सबसे ज्यादा 30% मार्केट शेयर रहा, जबकि Airtel ने ब्रॉडबैंड यूजर्स बढ़ाकर अपनी पोजिशन मजबूत की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »