BSNL का 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क हुआ लॉन्च, 5G नेटवर्क की भी तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में 97,500 से अधिक टेलीकॉम टावर्स का भी उद्धाटन किया है। इन्हें पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बनाया गया है

BSNL का 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क हुआ लॉन्च, 5G नेटवर्क की भी तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में कंपनी के 97,500 से अधिक टेलीकॉम टावर्स का भी उद्धाटन किया है

ख़ास बातें
  • BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • इसके लिए कंपनी ने 97,000 से अधिक टेलीकॉम टावर्स लगाए हैं
  • नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं
विज्ञापन

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। BSNL ने इसके लिए 97,000 से अधिक टेलीकॉम टावर्स लगाए हैं। इसके साथ ही उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में भारत शामिल हो गया है जिन्होंने टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी खुद तैयार की है। 

BSNL की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुसार 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क एक बड़े बदलाव वाला कदम है। इससे डिजिटल अंतर को भरने के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाया जा सकेगा। यह BSNL के 5G नेटवर्क के लिए भी रास्ता बनाएगा।" कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है और इसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में 97,500 से अधिक टेलीकॉम टावर्स का भी उद्धाटन किया है। इन्हें पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बनाया गया है। 

देश भर में 26,000 से अधिक दूरदराज के और सीमावर्ती गांवों में इन टावर्स के जरिए कनेक्टिविटी पहुंचेगी। नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं।  Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में है और इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल रही है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए  BSNL ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। 

हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने बताया था कि BSNL के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसकी सहयोगी टेलीकॉम कंपनी MTNL के सब्सक्राइबर्स भी कम हुए हैं। टेलीकॉम मार्केट के मोबाइल सेगमेंट में इन दोनों सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर आठ प्रतिशत से कम रह गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »