Oppo Reno Series

Oppo Reno Series - ख़बरें

  • Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Oppo Reno 17 सीरीज को कंपनी 16 नवंबर को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कथित तौर पर यह सीरीज अब अगले हफ्ते यानी 16 नवंबर के दिन घरेलू मार्केट में लॉन्च की जाएगी। Oppo Reno 17 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन को कंपनी Encounter Cat, Snow White, Cocoa Brown जैसे कलर्स में लॉन्च कर सकती है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
    Oppo Reno 16T को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नए स्मार्टफोन में 6.32 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिलता है। फोन में पीछे 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 6700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 3,699 युआन यानी करीब ₹52 हजार है।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
    चीन में पेश किए गए इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8550 Super का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 2.8 GHz की है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन का CPU परफॉर्मेंस लगभग 27 प्रतिशत फास्ट होगा।
  • Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
    भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे।
  • भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
    Oppo जल्द ही भारत में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है। Reno 16 Series में नया AI Snap Key, HoloVerse 3D Design और 3D Pop Planet Effect दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सीरीज Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे AI टूल्स को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलेगी। Oppo का कहना है कि नई सीरीज डिजाइन, AI और ड्यूरेबिलिटी के मामले में कई नए बदलाव लेकर आएगी।
  • डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
    इन ईयरफोन में 12 mm डायनैमिक ड्राइवर यूनिट और डुअल-चैनल स्टीरियो ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इनके ईयरबड्स 20 Hz से 20 kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज को कवर करते हैं। इनमें नॉयस को कम करने के लिए डीप, लाइट और ट्रांसपैरेंसी मोड्स के बीच इंटेलिजेंट स्विचिंग के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन के लिए सपोर्ट है।
  • Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
    इन स्मार्टफोन्स में डुअल SIM दिया गया है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले समान रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है।
  • Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    इस सीरीज के बेस मॉडल की TUV SUD वेबसाइट पर भी लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज होगी। Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में 25 मई को पेश किया जाएगा। इसके साथ Oppo Pad 6 को भी लाया जाएगा। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
    Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है। Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Reno 15 सीरीज को पेश किया गया था।
  • Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
    Oppo Reno 16 की पहली झलक सामने आ गई है। Oppo Reno 16 रिलीज मई के लिए घोषित हो गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। Oppo Reno 16 का टीजर इसके खास डिजाइन के बारे में बताता है। कंपनी इस सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं।
  • Oppo Reno 15c 5G की सेल लाइव, 7000mAh बैटरी वाले नए ओप्पो फोन को 10% डिस्काउंट पर खरीदने का मौका!
    Oppo Reno 15c 5G को भारत में जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Reno 15c 5G में 50MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बिक्री Oppo की वेबसाइट, Flipkart और Amazon के जरिए हो रही है।

Oppo Reno Series - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »