बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के एक आगामी स्मार्टफोन के एक आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है
इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 15 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए जा सकते हैं। इस महीने यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में पेश की जा सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के एक आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया वेरिएंट Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। Geekbench पर जिस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है उसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। हालांकि, Geekbench पर लिस्टिंग में इस प्रोसेसर का मॉडल नहीं बताया गया है। इसकी CPU और GPU डिटेल्स से इसके MediaTek Dimensity 8450 होने का संकेत मिला है। Oppo Reno 14 Pro में भी समान चिपसेट दिया गया था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट है। एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!