Oppo Reno 15 Pro Max में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है
यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। यह Oppo Reno 14 सीरीज की जगह लेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच और Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 हो सकता है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
Oppo Reno 15 Pro Max में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इससे पहले एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है और Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!