Oppo Reno 15 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Oppo ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे

Oppo Reno 15 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इन स्मार्टफोन्स के कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे

ख़ास बातें
  • भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स में AI के सपोर्ट वाले कुछ फीचर्स मिलेंगे
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले फोटोग्राफी और वीडियो फीचर्स मिलेंगे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भारत में Oppo की यूनिट ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी की PureTone Technology भी मिलेगी, इससे इमेज को आसपास की लाइट और कलर के साथ बैलेंस किया जा सकेगा। 

Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में 3.5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इन स्मार्टफोन्स में AI Portrait Glow जैसे AI से जुड़े फीचर्स भी होंगे। इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.6 mm बेजेल्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 7.99 mm और भार लगभग 187 ग्राम का होगा। Oppo Reno 15 Pro Mini में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 दिया गया है। 

पिछले वर्ष नवंबर में चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.32-इंच Flexible AMOLED डिस्प्ले है। Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि Oppo Reno 15 Pro Mini के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का रिटेल बॉक्स पर प्राइस 64,999 रुपये का हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन्स के बॉक्स प्राइसेज अक्सर इनके रिटेल में बिक्री के प्राइसेज से ज्यादा होते हैं। Oppo Reno 15 Pro Mini के इस वेरिएंट को 59,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »