• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo की Reno 15 सीरीज  के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है एडवांस्ड इमेजिंग फीचर 

Oppo की Reno 15 सीरीज  के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है एडवांस्ड इमेजिंग फीचर 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं

Oppo की Reno 15 सीरीज  के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है एडवांस्ड इमेजिंग फीचर 

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Oppo Reno 15 सीरीज को 17 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Reno 15 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें Oppo Reno 15 सीरीज को 17 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के नए स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की CPU और GPU डिटेल्स से इसके MediaTek Dimensity 8450 होने का संकेत मिला है। भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने लॉन्च हो सकती है। इससे पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 की कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Oppo Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट है। 

नई स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन्स में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 दिया जा सकता है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Mini की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Oppo Reno 15 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »