Oppo Reno 15c 5G की भारत में सेल शुरू हो गई है। फोन जनवरी की शुरुआत में लॉन्च हुआ था और अब ऑनलाइन उपलब्ध है।
Photo Credit: Oppo
7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है Oppo Reno 15c 5G
Oppo ने जनवरी की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15c 5G लॉन्च किया था। यह फोन Reno सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है और आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। Reno 15c 5G में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, बड़ी 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 50MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे इसे कैमरा और बैटरी फोकस्ड यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
कीमत की बात करें तो Oppo Reno 15c 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन Afterglow Pink और Twilight Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है। कंपनी SBI, HDFC Bank, IDFC First Bank, Axis Bank और Yes Bank कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक भी ऑफर कर रही है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Reno 15c 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फोन को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे रफ यूज के लिए भी तैयार बनाती है।
कैमरा सेक्शन में Oppo Reno 15c 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। बैटरी के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के लिहाज से फोन की लंबाई 158.18mm, चौड़ाई 74.93mm, मोटाई 8.14mm और वजन 195 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग