Oppo Reno 15 Pro में मिल सकता है 6.57 इंच डिस्प्ले, TDRA पर हुई लिस्टिंग

TDRA पर Oppo Reno 15 Pro की मॉडल नंबर - CPH2813 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Oppo Reno 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है

Oppo Reno 15 Pro में मिल सकता है 6.57 इंच डिस्प्ले, TDRA पर हुई लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Oppo Reno 15 Pro में 6.57 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • कंपनी के ई-स्टोर पर Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro की लिस्टिंग हुई है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 15 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रेगुलेटरी वेबसाइट TDRA पर लिस्टिंग हुई है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि TDRA पर Oppo Reno 15 Pro की मॉडल नंबर - CPH2813 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Oppo Reno 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और यूरोप की EEC पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 15 Pro में 6.57 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 12 GB+ 512 GB वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Oppo Reno 15 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Mini शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। कंपनी के ई-स्टोर पर Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro की लिस्टिंग हुई है। भारत और इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Mini की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी दी जा सकती है। 

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के नए स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM है। यह Android 16 पर चलता है। Oppo Reno 15 में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »