Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा

इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा

Photo Credit: Oppo

Oppo ने Oppo Reno 14 5G सीरीज को जुलाई 2025 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है।
  • Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है
विज्ञापन

Oppo Reno 14 5G फोन डिस्काउंट प्राइस के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने Oppo Reno 14 5G सीरीज को जुलाई 2025 में लॉन्च किया था। इसी सीरीज की सक्सेसर सीरीज Oppo Reno 15 5G को हाल ही में पेश किया गया है। Oppo Reno 14 5G में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। पुरानी सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल अब सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इसी सीरीज का Oppo Reno 14 5G अब Flipkart पर धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo Reno 14 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से Oppo Reno 14 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo Reno 14 5G Sale Price Discount Offer

Oppo Reno 14 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 44,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 40,985 रुपये रह जाती है। यानी 4000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Oppo Reno 14 5G Sale Bank Offer

Oppo Reno 14 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। इसके लिए Flipkart ने कई तरह के ऑफर लिस्ट किए हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 2050 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Oppo Reno 14 5G फोन को अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो यहां भी 2050 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। यानी इस फोन को आप 6000 रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं। 

Oppo Reno 14 5G Specifications

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »