Oneplus Leak

Oneplus Leak - ख़बरें

  • OnePlus Ace 6 Turbo के लॉन्च की तैयारी में वनप्लस! 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स लीक
    OnePlus 15 और Ace 6 के बाद कंपनी मार्केट में एक और धांसू फोन लॉन्च कर सकती है। OnePlus Ace 6 Turbo साल के अंत में मार्केट में रिलीज होगा। यह एक गेमिंग फोन होगा जिसका कोडनेम Macan बताया गया है। फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। Ace 6 Turbo में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में कंपनी 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
  • OnePlus 15 की कीमत हुई लीक, OnePlus 13 से होगा काफी सस्ता!
    OnePlus 15 की कीमत अपने पिछले मॉडल OnePlus 13 से थोड़ी कम होगी। अब टिप्सटर आर्सेन ल्यूपिन ने यूके मार्केट के लिए इसकी कीमत का खुलासा किया है। पहले पता चला था कि OnePlus 15 करीब 3,999 युआन (लगभग 49,247 रुपये) में लॉन्च होने की उम्मीद थी। इससे यह OnePlus 13 से करीब 500 युआन (लगभग 6,155 रुपये) ज्यादा किफायती हो जाएगा।
  • OnePlus Ace 6 के फुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इसमें मिलेगी 7,800mAh की जंबो बैटरी!
    OnePlus आने वाले हफ्ते में चीन में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है और इसके साथ ही कंपनी OnePlus Ace 6 को भी पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स उजागर कर दिए हैं। Weibo पर सामने आई इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6 अपने सेगमेंट में दमदार गेमिंग और पावर यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को, धांसू फीचर्स के साथ OnePlus Ace 6 भी देगा दस्तक!
    OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
  • OnePlus 15, Ace 6 का लॉन्च कंफर्म, 7000mAh बैटरी, 165Hz OLED डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स से होंगे लैस!
    OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। OnePlus 15 में 165Hz का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट होगा और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • OnePlus 15 का डिजाइन लीक: अब नहीं दिखेगा गोल कैमरा, इन बदलावों के साथ होगा लॉन्च
    OnePlus 15 को लेकर एक नया लीक सामने आया है जो इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर बड़ा बदलाव दिखाता है। कंपनी इस बार कथित तौर पर अपने ट्रेडिशनल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक नया स्क्वायर डिजाइन अपनाने जा रही है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, LIPO टेक्नोलॉजी, Snapdragon 8 Gen 4 (Oryon CPU) और 7000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। 100W फास्ट चार्जिंग, IP68/69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे हाई-एंड फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
  • OnePlus Pad 2 Pro आया Oppo वेबसाइट पर नजर, 16GB रैम, 12,140mAh बैटरी के साथ 13 मई को होगा लॉन्च!
    OnePlus Pad 2 Pro मार्केट में अगले हफ्ते दस्तक देने वाला है जब कंपनी इसे चीन में पेश करेगी। यह चीन में Oppo स्टोर पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस टैबलेट के बारे में कई मेन स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट दो रंगों में आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है और 12,140mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • OnePlus Ace 6 सीरीज में मिलेगी 7800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 चिप! लॉन्च से पहले खुलासा
    OnePlus Ace 6 सीरीज पर कंपनी तेजी से काम कर रही है और यह सीरीज इस साल के अंत में दस्तक दे सकती है। फोन को वर्तमान में 7800mAh बैटरी के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसमें एक नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। Ace 6 में Snapdragon 8 Elite और Ace 6 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • OnePlus Nord CE 5 होगा 8GB रैम, 7100mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्ज के साथ जून में लॉन्च!
    OnePlus Nord CE 5 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन जून में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 5 फोन फुलएचडी प्लस फ्लैट OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 50MP मेन कैमरा, 7,100mAh की विशाल बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है।
  • OnePlus Nord CE 5 फोन 7100mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! कंपनी Lite वेरिएंट को कर सकती है स्किप
    OnePlus Nord CE 5 की TDRA लिस्टिंग में इसे मॉडल नंबर CPH2719 के साथ देखा गया है। इस मॉडल नंबर को पहले से CE 5 के साथ जोड़ा जा रहा है। इस डिवाइस का कोडनेम होंडा है। लेटेस्ट लिस्टिंग (via xpertpick) स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं देती है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इसके लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। स्मार्टफोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह Nord CE 4 में दी गई 5,500mAh कैपेसिटी से काफी अधिक है।
  • OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट में मिलेगी 16GB रैम, 10,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग स्पीड! लॉन्च से पहले खुलासा
    OnePlus के अगले टैबलेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खास खबर है। Pad 2 Pro टैबलेट मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट सुझाया गया है जिसके साथ में 16GB तक रैम होगी। कई और धांसू फीचर्स इस डिवाइस में बताए गए हैं। पहली छमाही में यह लॉन्च हो सकता है।
  • OnePlus Ace 5S में होगी 7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग! नया खुलासा
    OnePlus Ace 5S कंपनी की Ace सीरीज में एक और एडिशन के रूप में आ सकता है। फोन में Dimensity 9400+ चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। OnePlus Ace 5S में 6.83 इंच का फ्लैट LTPS OLED पैनल देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन आने की संभावना है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी शामिल की जा सकती है।
  • 50MP के 2 कैमरा के साथ OnePlus 13 Mini मार्च में होगा लॉन्च! डिजाइन भी लीक
    OnePlus 13 Mini फोन लॉन्च के नजदीक है। फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है। OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह बार-शेप में होगा। मेन कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ में 50MP का ही दूसरा कैमरा होगा। सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की संभावना है।
  • Oppo Find N5 की लाइव फोटो लीक, मात्र 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन!
    Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है। इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है। वहीं ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है। इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी। फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
  • OnePlus 13 की कीमत लीक! 7 जनवरी को इस दाम में होगा लॉन्‍च?
    OnePlus 13 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च नए साल की शुरुआत में होने जा रहा है। नई सीरीज के ज्‍यादातर फीचर इसके चीनी मॉडल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। 7 जनवरी को होने जा रहे लॉन्‍च से पहले OnePlus 13 के भारत में प्राइस और स्‍टोरेज का खुलासा हो गया है। OnePlus 13R को लेकर भी जानकारी सामने आई है। टिप्‍सटर योगेश बराड़ ने यह जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्‍स’ पर किए गए पोस्‍ट में दी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »