कथित रूप से OnePlus Nord 6 ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 6 इससे पहले आए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर फोन होगा।
OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नया अपडेट निराशाजनक हो सकता है। OnePlus Nord 6 लॉन्च में देरी हो सकती है। OnePlus Nord 6 अपकमिंग फोन है जो हाल ही में विभिन्न सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया गया है। फोन को मिल रहीं लिस्टिंग बताती हैं कि जल्द ही यह मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में इसके लॉन्च में कुछ देरी होने की बात कही गई है। फोन में 12 जीबी रैम बताई गई है और पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट का खुलासा हुआ है। OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट में देरी हो सकती है। जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन के लॉन्च को लेकर कहा है कि फोन फरवरी या मार्च में लॉन्च नहीं होगा। OnePlus Nord 6 लॉन्च अप्रैल 2026 के लिए खिसक गया है। हालांकि टिप्स्टर ने साफ किया है कि यह कंपनी की अधिकारिक घोषणा नहीं है। फोन को हाल ही में मल्टीपल सर्टिफिकेशंस मिले हैं जिनमें मलेशिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, और यूरोप जैसे मार्केट्स शामिल हैं। यानी OnePlus Nord 6 ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है।
OnePlus Nord 6 was initially set to launch by early March
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) February 4, 2026
Hearing that the launch has been moved to April..
No signs of Nord CE6 though..
OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कुछ हद तक हो चुका है। फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इसकी Geekbench लिस्टिंग बताती है कि फोन में 12GB तक रैम देखने को मिलने वाली है। फोन में Qualcomm की ओर से Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। OnePlus Nord 6 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च होगा।
OnePlus Nord 6 डिस्प्ले संभावित रूप से 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में हाई रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। OnePlus Nord 6 फोन में कंपनी 165Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है।
OnePlus Nord 6 फोन में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 9000mAh बैटरी कैपिसिटी वाला सेल आ सकता है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी संभावित है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी मिल सकती है। फोन में IP68, IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत