• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

फोन में 6.78 इंच का 1.5K BOE फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

OnePlus 15 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है।

ख़ास बातें
  • फोन अल्ट्रा वायलेट कलर वेरिएंट में नजर आया है।
  • 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये बताई गई है।
  • फोन में 6.78 इंच का 1.5K BOE फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पैनल आता है।
विज्ञापन

OnePlus 15 के लॉन्च का दिन आखिरकार आ पहुंचा है। स्मार्टफोन भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है जिसमें अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है और अब लॉन्च से ठीक पहले इसकी प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गई हैं। भारत में वनप्लस 15 की कीमत का खुलासा एक पॉपुलर रिटेल स्टोर की लिस्टिंग के माध्यम से सामने आया है। फोन भारत में किस प्राइस में, किस कंफिग्रेशन में, और किन कलर वेरिएंट्स के साथ आने वाला है, लेटेस्ट लीक में सभी तरह की जानकारी सामने आ रही है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स। 

OnePlus 15 Price in India (leaked)

OnePlus 15 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 13 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। Reliance Digital वेबसाइट पर इस प्राइस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्ट अभी हटा दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिस्टिंग कैप्चर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है। टिप्स्टर समर्थ अरोड़ा ने इस लिस्टिंग का स्क्रीन कैप्चर अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। 

OnePlus 15 की जो कीमत यहां बताई गई है, उसके मुताबिक फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च होगा। फोन अल्ट्रा वायलेट कलर वेरिएंट में नजर आया है। लिस्टिंग पेज हटा दिया गया है लेकिन कैचे वर्जन और गूगल सर्च में यह प्राइस लिस्टिंग अभी भी मौजूद बताई जाती है। इसके अलावा एक और टिप्स्टर ने इसी तरह का खुलासा किया है। टिप्स्टर टेकीबॉय ने भी अपने पोस्ट में इसी तरह का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक फोन का अल्ट्रा वायलेट और इनफाइनाइट ब्लैक वर्जन लिस्टिंग में नजर आया है। यहां फोन के 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये बताई गई है। 

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशंस काफी लंबे समय से सामने आ रहे हैं। फोन में 6.78 इंच का 1.5K BOE फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पैनल आता है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन 16GB रैम, 1TB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसका एक बड़ा फीचर इसकी बैटरी है। फोन 7300mAh की धांसू बैटरी से लैस है। कंपनी ने इसमें 120W फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा जबकि 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • कमियां
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »