• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 6 Pro Max: Apple की चाल चली वनप्लस! Ace 6 Pro Max का रिटेल बॉक्स लीक, होगा धांसू प्रोसेसर ...

OnePlus Ace 6 Pro Max: Apple की चाल चली वनप्लस! Ace 6 Pro Max का रिटेल बॉक्स लीक, होगा धांसू प्रोसेसर ...

फोन में संभावित रूप से 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

OnePlus Ace 6 Pro Max: Apple की चाल चली वनप्लस! Ace 6 Pro Max का रिटेल बॉक्स लीक, होगा धांसू प्रोसेसर ...

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 6 को कंपनी ने चीन में हाल ही में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Ace 6 Pro Max में हैवी बैटरी देखने को मिल सकती है
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा
विज्ञापन

OnePlus Ace 6 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी का OnePlus 15 भारत में लॉन्च होने वाला है। लेकिन उससे पहले एक और लीक ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। कंपनी का एक और फोन लीक्स में सामने आया है। बल्कि इसके रिटेल बॉक्स के फोटो ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन OnePlus Ace 6 Pro Max बताया जा रहा है जो OnePlus Ace 6 से ज्यादा पावरफुल डिवाइस होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Ace 6 Pro Max फोन का रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक में सामने आया है। लग रहा है कि OnePlus भी Apple की तरह अब अपने स्मार्टफोन्स के लिए Pro Max ब्रांडिंग शुरू करने जा रही है। लीक हुई (via) इमेज को देखकर लगता है कि यह फोन का ऑफिशियल मॉनिकर है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, फोन में धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलने वाले हैं। 

OnePlus ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस फोन होगा। अगर अंदाजा गलत न हुआ तो यह वही फोन होने वाला है। यानी कंपनी का Ace 6 Pro Max ही वही फोन होने वाला है जो दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पावर्ड डिवाइस होगा। 

OnePlus Ace 6 Pro Max के लिए मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा जा रहा है कि फोन वही डिवाइस है जो कुछ समय पहले Ace 6 Turbo के रूप में लीक्स में छाया हुआ था। फर्क इतना है कि अब यह Ace 6 Pro Max के रूप में मार्केट में आएगा। अगर ऐसा होता है तो फोन में संभावित रूप से 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और 165Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया होगा। 

Ace 6 Pro Max में हैवी बैटरी देखने को मिल सकती है जो कि 8000mAh की हो सकती है। इसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करेगा। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आ सकता है। डुअल स्पीकर और NFC जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। फोन के चीन में इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »