• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 6 Turbo के लॉन्च की तैयारी में वनप्लस! 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स लीक

OnePlus Ace 6 Turbo के लॉन्च की तैयारी में वनप्लस! 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स लीक

Ace 6 Turbo में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में कंपनी 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।

OnePlus Ace 6 Turbo के लॉन्च की तैयारी में वनप्लस! 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स लीक

OnePlus Ace 6 को कंपनी ने चीन में हाल ही में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है।
  • फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।
  • OnePlus Ace 6 Turbo चीन में इसी साल के अंत तक दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

OnePlus का बहुचर्चित OnePlus 15 और Ace 6 फोन कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स के लिए वनप्लस के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब ब्रांड एक और धांसू फोन मार्केट में लाने की तैयारी में है। OnePlus Ace 6 Turbo अब जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन को काफी दमदार बताया जा रहा है और यह एक गेमिंग फोन कहा जा रहा है, जो पावरफुल फीचर्स से लैस होगा। OnePlus Ace 6 Turbo चीन में इसी साल के अंत तक दस्तक दे सकता है। अब फोन के बारें कई अहम बातें लीक हुई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OnePlus 15 और Ace 6 के बाद कंपनी मार्केट में एक और धांसू फोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी का अपकमिंग फोन रिलीज के नजदीक है। SmartPrix की रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Ace 6 Turbo साल के अंत में मार्केट में रिलीज होगा। यह एक गेमिंग फोन होगा जिसका कोडनेम Macan बताया गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। 

फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। Ace 6 Turbo में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में कंपनी 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इस पर ColorOS 16 की स्किन देखने को मिल सकती है। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी मिल सकती है। इसके अलावा, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर, और NFC का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फोन में मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। इसका वजन 216 ग्राम बताया गया है। फोन में कई कलर वेरिएंट्स सुझाए गए हैं जिनमें ब्लैक, पर्पल, शेडो ग्रीन और स्पेशल एडिशन शामिल हो सकते हैं। फोन के बारे में आने वाले दिनों और भी कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ सकते हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • कमियां
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »