कंपनी ने OnePlus Ace 6 के लॉन्च की भी पुष्टि कर दी है।
OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।
OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फोन के लिए काफी समय से कयास लग रहे थे कि यह अक्टूबर के अंत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा कर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। फोन अक्टूबर के अंत में मार्केट में दस्तक देगा और इसके साथ में कंपनी OnePlus Ace 6 फोन को भी लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स से जुड़ी सभी खास बातें।
OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके बाद यह ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार किया जाएगा। इसी के साथ वनप्लस एक और फोन लॉन्च करेगी जो काफी चर्चा में है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। भले ही कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों ही फोन इसके ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गए हैं। इनके प्री-रिजर्वेशन भी कंपनी ने शुरू कर दिए हैं।
OnePlus ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि चीन में OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा। भारतीय समय के अनुसार, 27 अक्टूबर को शाम 4.30PM पर इस लॉन्च को देखा जा सकेगा। इसी के साथ कंपनी ने OnePlus Ace 6 के लॉन्च की भी पुष्टि कर दी है। OnePlus Ace 6 के लिए कहा गया है कि इसमें भी OnePlus 15 के जैसा कैमरा सेटअप होगा लेकिन इसमें सेंसर 2 ही मौजूद होंगे। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है जिसमें सिल्वर और गोल्डन शेड्स शामिल होंगे।
OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं। दोनों ही सेल के लिए 27 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएंगे।
OnePlus की ओर से कहा गया है कि OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में OLED पैनल के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन होने की बात कही गई है। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। यहां पर 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 7,800mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत