OnePlus 15 फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है।
OnePlus ने अपने अपकमिंग OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी के ये फ्लैगशिप फोन कथित धांसू फीचर्स के साथ बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। OnePlus 15 में 165Hz का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट होगा और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 120W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च और फीचर्स से जुड़ी सभी खास बातें।
OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। फोन एक दिन बाद मार्केट में पेश किए जाने वाले हैं। OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie ने Weibo पर इनकी लॉन्च डेट की पुष्टि की है। दोनों ही फोन चीनी मार्केट में उपलब्ध होंगे।
OnePlus 15 की बात करें तो फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में कंपनी 165Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। यह कंपनी का पहला फोन होगा जो इस चिपसेट के साथ आने वाला है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 सेंसर होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus 15 में 7000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
OnePlus Ace 6 के कथित फीचर्स पर नजर डालें तो फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले होगा। यह BOE OLED स्क्रीन से लैस होकर आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी देखने को मिल सकती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 7800mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में IP68 रेटिंग दी जा सकती है। यह ColorOS 16 पर रन कर सकता है जो कि एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा। फोन के फुल फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज