Nubia Flip 2 को जापान में लॉन्च किया गया है। ने स्वामित्व वाले ब्रांड का यह दूसरा फोल्डेबल डिवाइस है, जो Nubia Flip 5G का सक्सेसर है। लेटेस्ट फोल्डेबल हैंडसेट 6.9-इंच साइज के मेन डिस्प्ले के साथ आता है। जापान में Nubia Flip 2 के एकमात्र 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत JPY 64,080 (लगभग 35,000 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
ZTE ने पिछले साल नवंबर में Nubia Z70 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और अब, चाइनीज न्यू ईयर मनाने के लिए कंपनी ने घरेलू मार्केट में नया Nubia Z70 Ultra New Year Edition पेश किया है। Nubia Z70 Ultra New Year Edition एक स्पेशल कलर में आता है और इसके साथ बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा एसेसरीज मिलती हैं। New Year Edition में सिंगल-कलर ऑप्शन के साथ सिल्वर फ्रेम शामिल किया गया है।
Nubia Music 2 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। वर्तमान में फोन को मलेशिया में Lazada में 389 मलेशियाई रिंगित में लिस्ट किया गया है। फोन केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे Melody Wave और Pop Art कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर ZTE ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।
Nubia ने अपने लेटेस्ट ओपन-ईयर ईयरबड्स Nubia LiveFlip पेश किए हैं। इन ईयरबड्स में 15mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी इनमें दिया है। लम्बे बैटरी बैकअप का दावा इनके साथ किया गया है जिसके मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे तक चल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 वर्जन का सपोर्ट है। कीमत 179 युआन (लगभग 2089 रुपये) है।
Nubia Focus 2 5G पर इस वक्त काम चल रहा है। आगामी Nubia Focus 2 5G सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए ऑनलाइन सामने आया है, जिससे डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चला है। ऐसा लग रहा है कि Z2462N मॉडल नंबर वाला डिवाइस Nubia Focus पर बेस्ड हो सकता है। ईयू डिकलेरेशन घोषणापत्र की एक लो-रेजॉल्यूशन इमेज सामने आई है, जिसमें Focus 2 के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप का सुझाव मिलता है।
ZTE की ओर से जल्द ही नया फोल्डेबल फोन Nubia Flip II मार्केट में आ सकता है। फोन को चीन का महत्वपूर्ण MIIT सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिसके अनुसार इसमें 4,225 mAh की बैटरी होगी। सेकंडरी स्क्रीन का साइज 3 इंच हो सकता है।
Nubia ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Nubia Z70 Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 24GB रैम, लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट जैसे धांसू स्पेसिफिकेशंस हैं। इसका शुरुआती 12GB+256GB वेरिएंट 729 डॉलर (लगभग 61,500 रुपये) में आता है।
ZTE की Nubia की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Nubia V70 Design लॉन्च किया गया है। फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले है जो कि Live Island फीचर से लैस है। फोन में 4GB रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरीज दी गई है। फोन 5000mAh बैटरी और 22.5W चार्जिंग से लैस है। कीमत PHP 5,299 (लगभग Rs. 7,600) है।
Nubia ने बाजार में Nubia Watch GT को लॉन्च कर दिया है। Nubia Watch GT की कीमत 699 युआन (लगभग 8,111 रुपये) है। Nubia Watch GT में 1.43 इंच की AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। इस स्मार्टवॉच में 450mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चल सकती है। यह स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।
Nubia ने बाजार में Nubia Z70 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Nubia Z70 Ultra के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4599 yuan (लगभग 53,680 रुपये) है। Z70 Ultra में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 6150mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म शामिल है।
Nubia 21 नवंबर 2024 को चीन में Nubia Z70 Ultra लॉन्च करने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्रांड ने एक टीजर जारी किया था, जिसमें इसके कलर वेरिएंट और कैमरा सेटअप की पुष्टि हुई। इसमें इसके तीन कलर्स ऑप्शन की पुष्टि की गई थी। ब्लैक सील और एम्बर कलर वेरिएंट पहले ही देखे जा चुके हैं। अब वान गाग की स्टाररी नाइट के साथ तीसरा वर्जन भी सामने आया।
Nubia Z70 Ultra प्रभावशाली स्कोर के साथ गीकबेंच पर नजर आया है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिए जाने की पु्ष्टि हुई है। Z70 Ultra को मॉडल नंबर NX736J के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 3203 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 10260 स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में 16GB रैम मिलेगी। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Nubia अपने Z70 Ultra को 21 नवंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए डेट को अनाउंस किया। साथ ही स्मार्टफोन को भी टीज किया गया है, जिसमें इसके डिस्प्ले डिटेल्स का पता चलता है। ZTE के सब-ब्रांड का अपकमिंग Z-सीरीज फोन BOE के 6.85-इंच पैनल के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
Nubia की Red Magic 10 सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होने जा रही है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें प्रमुख रूप से तीन मॉडल Red Magic 10 Pro, 10 Pro+ और 10 Ultra शामिल होंगे। कहा जाता है कि Nubia Red Magic 10 Ultra में 7 इंच का डिस्प्ले और 7 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसके प्रो मॉडल को ‘3C सर्टिफिकेशन’ पर देखा गया है।
आने वाले दिनों में स्मार्टफोन मार्केट में कई डिवाइसेज लॉन्च होने वाली हैं। ZTE ने भी नूबिया सीरीज के लिए कमर कस ली है। कुछ वक्त पहले Nubia Neo 3 मॉडल को GSMA डेटाबेस में देखा गया था। अब लगता है कि कंपनी एक और फोन लाने की तैयारी में है। इसका नाम Nubia Neo 3 GT 5G बताया जा रहा है। इसे भी GSMA डेटाबेस में देखा गया है। नए नूबिया फोन का मॉडल नंबर Z2465N बताया जाता है।