• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बीच से मुड़ती है फोन की स्क्रीन! Nubia Fold, Flip3 हुए लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, जानें कीमत

बीच से मुड़ती है फोन की स्क्रीन! Nubia Fold, Flip3 हुए लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, जानें कीमत

फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा मिलता है और 6500mAh तक बैटरी है।

बीच से मुड़ती है फोन की स्क्रीन! Nubia Fold, Flip3 हुए लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia Fold एक नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस है जबकि Nubia Flip 3 क्लैमशैल फोल्डिंग फ्लिप फोन है।

ख़ास बातें
  • Nubia Fold एक नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस है।
  • Nubia Flip 3 क्लैमशैल फोल्डिंग फ्लिप फोन है।
  • फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Nubia ने दो नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Nubia Fold और Nubia Flip 3 को पेश किया है। Nubia Fold एक नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस है जबकि Nubia Flip 3 क्लैमशैल फोल्डिंग फ्लिप फोन है। नूबिया फोल्ड में 8 इंच का OLED मेन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 6.5 इंच का सेकंडरी डिस्प्ले है जो कि एक OLED पैनल है। Nubia Flip 3 में 6.9 इंच का भीतरी मेन डिस्प्ले है। इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा मिलता है और 6500mAh तक बैटरी है। आइए जानते हैं इनके अन्य खास फीचर्स। 

Nubia Fold, Nubia Flip 3 Price

नूबिया फोल्ड की कीमत जापान में JPY 178,560 (लगभग 1,03,500 रुपये) है। यह 4 दिसंबर को जापानी वेबसाइट Y!mobile के जरिए जापान में खरीदा जा सकेगा। यह सिंगल ब्लैक कलर में आता है। वहीं, नूबिया फ्लिप 3 की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। यह फोन जनवरी 2026 में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। 

Nubia Fold Specifications

Nubia Fold कंपनी का पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल फोन है। फोन में 8 इंच का फोल्डेबल OLED मेन डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेकंडरी पैनल 6.5 इंच का है जो कि OLED पैनल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है जिसके साथ में 12GB रैम दी गई है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जिसके साथ में 55W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा है, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो शूटर साथ में है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, ब्लूटूथ 6 दिया गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IPX4 और IP5X रेटिंग मिल जाती है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। फोन का वजन 249 ग्राम है।

Nubia Flip 3 Specifications
Nubia Flip 3 में 6.9 इंच का फोल्डेबल मेन डिस्प्ले है। OLED डिस्प्ले में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। 120Hz का रिफ्रेश रेट फोन में दिया गया है। फोन में 4 इंच का बाहरी AMOLED पैनल है। यहां कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन में 6 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में 4610mAh की बैटरी है। 

कैमरा डिपार्टमेंट में मेन लेंस 50MP का है। साथ में 12 एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6, ब्लूटूथ 6 दिया गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IPX4 और IP5X रेटिंग मिल जाती है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display4.00 इंच
Cover Resolution1,092x1,200 पिक्सल
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1,188x2,790 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution1,172x2,748 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6,560 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2,200x2,480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »