ये हैं एलियन इयरबड्स! Nubia के CyberBuds अनोखी थीम के साथ लॉन्च, 48 घंटे की बैटरी

Nubia CyberBuds गेमिंग ईयरबड्स में कंपनी ने यूनीक डिजाइन दिया है

ये हैं एलियन इयरबड्स! Nubia के CyberBuds अनोखी थीम के साथ लॉन्च, 48 घंटे की बैटरी

Photo Credit: Earbudsarena

Nubia CyberBuds गेमिंग ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Nubia CyberBuds गेमिंग ईयरबड्स में कंपनी ने यूनीक डिजाइन दिया है।
  • इयरबड्स और चार्जिंग केस में कस्टमाइजेबल लाइटिंग इफेक्ट दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

Nubia ने अपने नए गेमिंग इयरबड्स अनोखी एलियन थीम के साथ पेश किए हैं। ये किसी Sci-Fi मूवी के उपकरण जैसे लगते हैं। डिजाइन काफी रोचक है और ये गेमिंग फोकस्ड वियरेबल के रूप में पेश किए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में 48 घंटे का बैकअप इनसे लिया जा सकता है। ये गेमिंग का स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए 50ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Nubia CyberBuds gaming earbuds price

Nubia CyberBuds को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। Nubia के CyberBuds गेमिंग इयरबड्स की कीमत 199 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी। 

Nubia CyberBuds gaming earbuds specifications

Nubia CyberBuds गेमिंग ईयरबड्स में कंपनी ने यूनीक डिजाइन दिया है जो एलियन थीम लिये हुए है। इयरबड्स और चार्जिंग केस में कस्टमाइजेबल लाइटिंग इफेक्ट दिया गया है। चार्जिंग केस में RBG लाइटिंग और छोटा सा डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फीचर Nubia Life+ ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रत्येक इयरबड का वजन 3.6 ग्राम है जबकि केस का वजन 58 ग्राम है। 

कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। लिड ओपन करते ही इनमें तत्काल पेअरिंग हो जाती है। Red Magic स्मार्टफोन यूजर्स को बैटरी स्टेटस और कनेक्शन डिटेल्स भी फोन पर दिखाई देंगे। ये Nubia FlashLink 2.0 लो-लेटेंसी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो कि 50ms तक की है। हाई स्पीड गेमिंग में भी ये बेहतरीन लैग-फ्री अनुभव दे सकते हैं। जिन यूजर्स को म्यूजिक कस्टमाइज्ड प्रोफाइल के साथ सुनने की आदत है उनके लिए EQ मोड दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो प्रत्येक इयरबड में 35mAh की बैटरी मिलती है। ये 6 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि केस की बैटरी को मिला दिया जाए तो सिंगल चार्ज में ये 48 घंटे तक चल सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »