• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Fold हुआ Nubia Flip 3 के साथ लॉन्च, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Nubia Fold हुआ Nubia Flip 3 के साथ लॉन्च, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia ने जापानी बाजार में अपने नए फोल्ड स्मार्टफोन Nubia Fold के साथ नया फ्लिप स्मार्टफोन Nubia Flip 3 लॉन्च कर दिया है।

Nubia Fold हुआ Nubia Flip 3 के साथ लॉन्च, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia Fold में 8 इंच की OLED की इनर डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nubia Fold में 8 इंच की OLED की इनर डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Fold में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है।
  • Nubia Fold में 6,560mAh की बैटरी शामिल की है।
विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia ने जापानी बाजार में अपने नए फोल्ड स्मार्टफोन Nubia Fold के साथ नया फ्लिप स्मार्टफोन Nubia Flip 3 लॉन्च कर दिया है। Nubia Fold में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 8 इंच की OLED की इनर डिस्प्ले दी गई है, जबकि Nubia Flip 3 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट के साथ 6.9 इंच की फ्लेक्सिबल OLED इनर डिस्प्ले मिलती है। यहां हम आपको Nubia Fold और Nubia Flip 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia Fold Price, Flip 3 Price

Nubia Fold की कीमत JPY 178,560 (लगभग 1,03,539 रुपये) है। यह फोल्ड स्मार्टफोन बिक्री के लिए जापान में 4 दिसंबर से जापानी वेबसाइट Y!mobile पर उपलब्ध होगा। वहीं Nubia Flip 3 की जनवरी, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, उसकी कीमत भी तभी सामने आ सकती है। अन्य मार्केट में उपलब्धा की बात करें तो दोनों फोन 2026 में दस्तक देने की उम्मीद है।

Nubia Fold Specifications

Nubia Fold में 8 इंच की OLED की इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480x2200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। नूबिया ने इस फोन में 6,560mAh की बैटरी शामिल की है जो कि 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएशबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nubia Fold के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर इस फोन की चौड़ाई 144 मिमी, लंबाई 160 मिमी, मोटाई 5.4 मिमी और फोल्ड होने पर चौड़ाई 73 मिमी, लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 11.1 मिमी और वजन 249 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP5X और IPX4 रेटिंग से लैस है।

Nubia Flip 3 Specifications

Nubia Flip 3 में 6.9 इंच की फ्लेक्सिबल OLED इनर डिस्प्ले है, जिसका फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 4 इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट से लैस है। इसमें 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लि यह फोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। यह फ्लिप फोन IP5X और IPX4 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Nubia Flip 3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्लिप 3 में 4,610mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। अनफोल्ड होने पर इस फोन की चौड़ाई 76 मिमी, लंबाई 170 मिमी, मोटाई 7.5 मिमी और फोल्ड होने पर चौड़ाई 76 मिमी, लंबाई 87 मिमी, मोटाई 15.9 मिमी और वजन लगभग 188 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »