Nubia ने इस बड़ी बैटरी को कथित तौर पर एक पतले और प्रीमियम डिजाइन में फिट किया है, क्योंकि Z80 Ultra की मोटाई सिर्फ 7.8mm बताई गई है।
Photo Credit: Nubia
Nubia Z70 Ultra (ऊपर फोटो में) में भी अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है
Nubia अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तैयारी में जुटी है, जो Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। इस सीरीज में दो बड़े लॉन्च की उम्मीद है, Red Magic 11 Pro और Nubia Z80 Ultra मॉडल। इनमें से Nubia Z80 Ultra को लेकर ताजा लीक सामने आई है, जिसमें इसके दमदार बैटरी और डिजाइन डिटेल्स सामने आए हैं। हाल ही में इसे Geekbench पर भी टेस्ट किया गया था, जिसमें स्मार्टफोन ने अच्छा स्कोर हासिल किया था।
Weibo पर सामने आए नए लीक (via गिज्मोचाइना) में दावा किया गया है कि Nubia Z80 Ultra में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने इस बैटरी को कथित तौर पर एक पतले और प्रीमियम डिजाइन में फिट किया है, क्योंकि फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm बताई गई है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि मॉडल का वजन करीब 225 ग्राम होगा। इसके साथ ही, डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
हालिया Geekbench लिस्टिंग से पता चला था कि Nubia Z80 Ultra का मॉडल नंबर NX741J होगा और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM मिलेगी। प्लेटफॉर्म पर फोन को Android 16 के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,646 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,404 स्कोर किया है।
वहीं, दूसरी ओर समान मॉडल नंबर को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिसमें इशारा मिला है कि फोन का चार्जिंग आउटपुट 94.5W होगा, जो लेटेस्ट दावे से थोड़ा अलग है। पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अपकमिंग फ्लैगशिप में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
लीक्स की मानें तो Nubia Z80 Ultra में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 35mm लेंस के साथ, एक 1/1.55-इंच अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पर कोई नॉच या पंच-होल नजर नहीं आएगा। इसके अलावा, इसमें 144Hz फ्लैट AMOLED पैनल दिया जा सकता है।
कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार इसे जल्द ही चीन में पेश किया जाएगा।
इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है।
फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी।
हां, फोन में 16MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पूरी तरह नॉच-लेस दिखाई देगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 16GB तक की RAM दी जाएगी और यह Nebula AIOS-बेस्ड Android 16 पर काम करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट