• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Z80 Ultra होगा 7100mAh से बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ पेश, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Nubia Z80 Ultra होगा 7100mAh से बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ पेश, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Nubia अपने अगामी अल्ट्रा स्मार्टफोन Nubia Z80 Ultra पर काम कर रहा है जो कि जल्द पेश किया जाएगा।

Nubia Z80 Ultra होगा 7100mAh से बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ पेश, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Nubia

Nubia Z70 Ultra में 6,150mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Nubia अपने अगामी अल्ट्रा स्मार्टफोन Nubia Z80 Ultra पर काम कर रहा है।
  • Nubia Z80 Ultra में आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Nubia Z80 Ultra में कम से कम दो 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकते हैं।
विज्ञापन

Nubia अपने अगामी अल्ट्रा स्मार्टफोन Nubia Z80 Ultra पर काम कर रहा है जो कि जल्द पेश किया जाएगा। हाल ही में एक नई लीक से पता चला है कि इस फोन में एडवांस फीचर्स जैसे कि नेक्स्ट जेन क्वालकॉम प्रोसेसर, बेहतर अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और बाजार में मौजूदा अधिकतर फ्लैगशिप फोन से ज्यादा चलने वाली बैटरी शामिल होगी। यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यहां हम आपको Nubia Z80 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia Z80 Ultra कब होगा पेश

Nubia ने अभी तक Z80 Ultra के बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर ब्रांड अपने सामान्य शेड्यूल पर रहता है तो Z80 Ultra नवंबर 2025 में पेश हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन अपने एडवांस स्पेसिफिकेशन,अनोखे सेल्फी कैमरा के साथ इस साल के आखिर में आने वाला आकर्षक फ्लैगशिप हो सकता है।

Nubia Z80 Ultra Specifications (Expected)

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर बताया कि Z80 Ultra बीते साल लॉन्च हुए Z70 Ultra का अपग्रेड वर्जन होने की उम्मीद है। इसमें एक बेहतर अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा। इस फीचर से बिना किसी छेद या नॉच के फुल स्क्रीन अनुभव मिलता है, जिससे 1.5K डिस्प्ले साफ रहता है। Z80 Ultra में आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे सितंबर 2025 में पेश किया जाएगा।

शुरुआती बेंचमार्क लीक से बेहतर प्रदर्शन का पता चला है, कथित तौर पर चिप ने AnTuTu पर 3.8 मिलियन पॉइंट हासिल किए हैं जो कि Z70 Ultra के 2.5 मिलियन स्कोर से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है। कथित तौर पर रियर कैमरा सेटअप में कम से कम दो 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कि एक प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो मिल सकते हैं। हालांकि, टिप्सटर ने सेंसर या लेंस के बारे में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है। 

Nubia Z80 Ultra में बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 7,100mAh से ज्यादा होगी। जबकि Z70 Ultra में 6,150mAh की बैटरी थी। बताया जा रहा है कि यह एक सिंगल सेल सिलिकॉन कार्बन यूनिट है, जो अगर सटीक हो तो हैवी उपयोग के बाद भी कई दिनों तक चल सकती है। यह गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए एक आकर्षक अपग्रेड साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक रैम और स्टोरेज की जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Z80 Ultra में अपने पिछले वर्जन वाले डिजाइन एलिमेंट्स जैसे कि IP68/IP69-रेटेड बिल्ड और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »