• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • RedMagic 11 Pro सीरीज हुई लॉन्च: इसका एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो गेमर्स को चौंका देगा! जानें कीमत

RedMagic 11 Pro सीरीज हुई लॉन्च: इसका एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो गेमर्स को चौंका देगा! जानें कीमत

RedMagic 11 Pro सीरीज में नया Wind and Water Dual Cooling System दिया है, यानी एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो। इसका Active Cooling Fan 4.0 24,000 rpm की स्पीड तक पहुंच सकता है।

RedMagic 11 Pro सीरीज हुई लॉन्च: इसका एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो गेमर्स को चौंका देगा! जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

RedMagic 11 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है

ख़ास बातें
  • RedMagic 11 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) है
  • जबकि RedMagic 11 Pro+ की शुरुआत CNY 5,699 (लगभग 70,000 रुपये) है
  • इसका Active Cooling Fan 4.0 24,000 rpm की स्पीड तक पहुंच सकता है
विज्ञापन

Nubia के सब-ब्रांड RedMagic ने आखिरकार अपनी RedMagic 11 Pro Series को चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने टेक गेम को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। यह सीरीज ब्रांड की पहली ऐसी स्मार्टफोन लाइनअप है जिसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर किया गया है, जो फिलहाल Android मार्केट में सबसे पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है। RedMagic 11 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें OIS सपोर्ट और AI Erasure जैसी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। फोन में कंपनी ने 8,000mAh Bull Demon King Battery 3.0 दी है, जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

RedMagic 11 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट (16GB + 512GB) CNY 5,699 (करीब 70,000 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, RedMagic 11 Pro+ की शुरुआत CNY 5,699 (लगभग 70,000 रुपये) से होती है और इसका हाई-एंड मॉडल (24GB + 1TB) की कीमत CNY 7,699 (करीब 95,000 रुपये) तक जाती है। Red Magic 11 Pro सीरीज Dark Knight, Silver War God और Deuterium Transparent Silver Wing जैसे कलर ऑप्शन में आती है।

RedMagic 11 Pro सीरीज में 6.85-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 95.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें Star Shield Eye Protection 2.0, Magic Touch 3.0 और Wet Hand Touch Support जैसे फीचर्स भी हैं। इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो इसे अब तक का सबसे पावरफुल RedMagic फोन बनाता है। इसमें Cube Game Engine 3.0 और बिल्ट-इन PC Game Emulator भी दिया गया है।

RedMagic 11 Pro सीरीज को कूल रखने के लिए कंपनी ने इसमें नया Wind and Water Dual Cooling System दिया है, यानी एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो। इसका Active Cooling Fan 4.0 24,000 rpm की स्पीड तक पहुंच सकता है।

RedMagic 11 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है जिसमें OIS सपोर्ट और AI Erasure जैसी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। फोन में कंपनी ने 8,000mAh Bull Demon King Battery 3.0 दी है, जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 3.5mm जैक, डुअल स्पीकर्स, तीन माइक्रोफोन और 360° एंटीना डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »