• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Z80 Ultra हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

Nubia Z80 Ultra हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

Nubia Z80 Ultra फिलहाल चीन में सेल पर उपलब्ध है और जल्द ही इसका ग्लोबल लॉन्च भी हो सकता है। फोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आया है।

Nubia Z80 Ultra हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia Z80 Ultra की चीन में शुरुआती कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Nubia Z80 Ultra में 6.85-इंच BOX X10 OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC है
  • 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ इसमें है 7,200mAh बैटरी
विज्ञापन

Nubia ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia Z80 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल है, जिसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,200mAh की बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। डिजाइन के मामले में फोन अपने पिछले मॉडल Z70 Ultra जैसा दिखता है, लेकिन इसमें कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं। डिवाइस में फ्लैट साइड्स और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन की मोटाई 8.6mm और वजन 227 ग्राम है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।

Nubia Z80 Ultra फिलहाल चीन में सेल पर उपलब्ध है और जल्द ही इसका ग्लोबल लॉन्च भी हो सकता है। फोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आया है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट 5,299 युआन (लगभग 65,300 रुपये) और 16GB + 1TB वेरिएंट 5,699 युआन (लगभग 70,200 रुपये) रखी गई है। Starry Night Collector's Edition और Luo Tianyi Limited Edition जैसे स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 5,599 से 5,999 युआन तक है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Nubia Z80 Ultra में 6.85-इंच BOX X10 OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 960Hz टच सैंपलिंग रेट, 10-bit कलर डेप्थ और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी खूबियां हैं। Nubia के अनुसार यह पैनल 2592Hz PWM डिमिंग और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Nebula AIOS 2 पर चलता है। लिमिटेड एडिशन मॉडल्स में एक्सक्लूसिव HD वॉलपेपर्स, कस्टम एनिमेशन और यूनिक फिंगरप्रिंट अनलॉक इफेक्ट्स मिलते हैं।

कैमरा सेटअप भी इस बार काफी अपग्रेड हुआ है। फोन में 50MP 1/1.3-inch OmniVision LightMaster 990 मेन सेंसर दिया गया है, जो OIS और f/1.5 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° FOV, f/1.8) और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (15cm मैक्रो, OIS, f/2.4) भी शामिल है।

पावर के लिए इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC, डुअल और USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »