10,100mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ Nubia Tablet Pro लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nubia ने अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Nubia Tablet Pro लॉन्च कर दिया है।

10,100mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ Nubia Tablet Pro लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: ZTE

Nubia Tablet Pro में 10.9 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nubia Tablet Pro में 10.9 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Tablet Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Nubia Tablet Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Nubia ने अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Nubia Tablet Pro लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 10.9 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।  इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Nubia Tablet Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Tablet Pro Price


Nubia Tablet Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 32,660 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 34,995 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 yuan (लगभग 39,660 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 46,655 रुपये) है। कीबोर्ड की कीमत 499 yuan (लगभग 5,825 रुपये) है। यह टैबलेट अब ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 6 मई से चीन में शुरू हो जाएगी।


Nubia Tablet Pro Specifications


Nubia Tablet Pro में 10.9 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 880x1800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 1.07 बिलियन कलर्स P3 कलर गेमट 309PPI है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 6 लेयर हीट डिसिपेशन शामिल हैं। इस टैबलेट में 16GB LPDDR5 RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। नूबिया टैबलेट प्रो क्रॉस-टर्मिनल इंटरकनेक्शन का सपोर्ट करता है, जो मोबाइल फोन, पीसी और अन्य डिवाइसेज के साथ इंटेलिजेंट इंटरकनेक्शन का सपोर्ट करता है। यहां तक ​​कि पीसी के लिए वायरलेस सेकेंडरी स्क्रीन के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tablet Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस मैटल बॉडी टैबलेट की लंबाई 253.34 मिमी, चौड़ाई 164.56 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 523 ग्राम है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,100mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट में 4 चैनल स्पीकर और DTS X साउंड इफेक्ट का सपोर्ट करती हैं। कंपनी 1.3 मिमी की ट्रैवल के साथ 78 की फुल फंक्शन मैग्नेटिक कीबोर्ड बेचती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »