कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनाएगा Bitcoin का रिजर्व, क्रिप्टो माइनिंग की भी तैयारी

पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा जिसमें सरकार की कस्टडी में डिजिटल एसेट्स को रखा जाएगा

कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनाएगा Bitcoin का रिजर्व, क्रिप्टो माइनिंग की भी तैयारी

यह देखना दिलचस्प होगा कि कर्ज में डूबा पाकिस्तान इस रिजर्व के लिए फंड का इंतजाम कैसे करेगा

ख़ास बातें
  • पाकिस्तान की सरकार ने भी बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की है
  • इस रिजर्व के लिए पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा
  • इससे पहले अमेरिका ने क्रिप्टो का रिजर्व बनाने की जानकारी दी थी
विज्ञापन
हाल ही में अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका की तर्ज पर पाकिस्तान की सरकार ने भी बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की है। 

अमेरिका के लास वेगास में बिटकॉइन पर एक कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन पर स्पेशल असिस्टेंट, Bilal Bin Saqib ने बताया, "अमेरिका से प्रेरित होकर हम बिटकॉइन का रिजर्व बना रहे हैं।" पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तन ने क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर कुछ बड़े उपाय किए हैं। पिछले कई वर्षों से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) डेटा सेंटर्स के लिए 2,000 MW की सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। साकिब ने बताया कि इस रिजर्व के लिए पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा जिसमें सरकार की कस्टडी में डिजिटल एसेट्स को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिजर्व में शामिल बिटकॉइन की बिक्री नहीं की जाएगी। 

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से अरबों डॉलर का कर्ज लेने वाला पाकिस्तान इस क्रिप्टो रिजर्व के लिए फंड का इंतजाम कैसे करेगा। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। इस ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि स्ट्रैटेजिक रिजर्व में जमा किए गए बिटकॉइन को बेचा नहीं जाएगा। इसका मतलब है कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की सप्लाई का एक हिस्सा सर्कुलेशन से बाहर करेगी। 

एक अनुमान के अनुसार, अमेरिकी सरकार के पास 1,98,000 से अधिक बिटकॉइन हैं जिनकी वैल्यू 21.2 अरब डॉलर से अधिक की है। इन बिटकॉइन्स में से अधिकतर को अमेरिकी सरकार ने आपराधिक मामलों में जब्त किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने भी बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी सर्विस उपलब्ध कराएंगे। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  2. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  3. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  7. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  8. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  9. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  10. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »