iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

iPhone 18 Pro और Pro Max के कलर वेरिएंट्स काफी अलग हो सकते हैं।

iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: X/@SonnyDickson

iPhone 18 Pro के कलर वेरिएंट्स को लेकर डमी यूनिट्स के द्वारा खुलासा हुआ है।

ख़ास बातें
  • डार्क चैरी यहां सबसे अलग और अनोखे फोन शेड के रूप में नजर आया है।
  • फोन सिल्वर, ब्लैक, लाइट ब्लू, और डार्क चैरी कलर में आ सकता है।
  • रियर कैमरा का डिजाइन पुरानी सीरीज जैसा ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

iPhone 18 Pro को लेकर लीक्स लगातार जारी हैं। अभी तक फोन के बारे में कई अहम खुलासे हो चुके हैं। सबसे अहम बात कि फोन का फ्रंट डिजाइन बदलने वाला है जिसमें छोटा डाइनेमिक आइलैंड होगा। वहीं, कैमरा के लिए कंपनी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। इसी के साथ फोन के कलर वेरिएंट्स को लेकर भी चर्चा है। अब इसी संबंध में लेटेस्ट अपडेट आया है जहां पर फोन के चार कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे iPhone 18 Pro के रंग। 

iPhone 18 Pro के कलर वेरिएंट्स को लेकर नया खुलासा सामने आया है। फोन में चार शेड्स देखने को मिल सकते हैं। अबकी बार कंपनी बिल्कुल अलग शेड्स के साथ फोन को पेश कर सकती है। फोन की डमी यूनिट्स लीक हुई हैं जिसमें इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स का खुलासा होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SonnyDickson की ओर से यह पोस्ट सामने आया है जिसमें डमी यूनिट्स और फोन के रंगों का साफ पता चल रहा है। देखें पोस्ट

iPhone 18 Pro और Pro Max के ये शेड्स बेहद यूनीक होने वाले हैं। वहीं, रियर कैमरा का डिजाइन पुरानी सीरीज जैसा ही नजर आ रहा है। फोन में बड़ा कैमरा बार दिया गया है। फोन को सिल्वर, ब्लैक, लाइट ब्लू, और डार्क चैरी कलर में पेश किया जा सकता है। यहां पर खास बात यह है कि कंपनी बहुत सालों के बाद प्योर ब्लैक कलर को वापस लेकर आ सकती है। डार्क चैरी यहां सबसे अलग और अनोखे फोन शेड के रूप में नजर आया है। ऐसा कलर कंपनी पहली बार किसी मॉडल के लिए इस्तेमाल करने जा रही है। 

iPhone 18 Pro और Max मॉडल्स में कथित तौर पर कंपनी डाइनेमिक आइलैंड का साइज काफी घटाने वाली है। जिसके लिए कंपनी Face ID इंफ्रारेड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे स्थापित कर सकती है। वहीं, कैमरा और डॉट प्रोजेक्टर डाइनेमिक आइलैंड में ही रहेंगे जहां पर पिल शेप आईलैंड मौजूद होगा। iPhone 18 Pro में कंपनी का 2nm प्रोसेस पर बना चिपसेट A20 SoC दिया जा सकता है। इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन मॉडल्स सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि एपल की ओर से किसी अपडेट की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »