AC ओवरहीटिंग क्यों होती है? जानें एयर कंडीशनर में आग लगने या खराबी के कारण, चेतावनी संकेत और बचाव के जरूरी तरीके।
Photo Credit: Pexels/ Debarshi Mukherjee
Representative Image
दिल्ली में हाल ही में एयर कंडीशनर (AC) से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें आग लगने के बाद कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि ऐसी घटनाओं की असली वजह जांच के बाद ही सामने आती है, लेकिन गर्मियों में AC से जुड़ी आग और ओवरहीटिंग की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मामलों में खराब वायरिंग, शॉर्ट-सर्किट, ओवरलोडिंग या लंबे समय तक नजरअंदाज की गई तकनीकी खराबियां इसकी वजह बनती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि AC ओवरहीट क्यों होता है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गर्मियों में बाहरी तापमान काफी ज्यादा होने के कारण AC सिस्टम को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर यूनिट की सर्विसिंग समय पर नहीं हुई हो या एयरफ्लो बाधित हो जाए, तो कम्प्रेसर और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
इसके अलावा खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन, खराब कैपेसिटर, वोल्टेज में बार-बार उतार-चढ़ाव और गंदे एयर फिल्टर भी ओवरहीटिंग की वजह बन सकते हैं। कई बार आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त जगह नहीं होने पर भी गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और सिस्टम का तापमान बढ़ने लगता है।
ओवरहीटिंग होने से पहले AC कई चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे, तो AC को तुरंत बंद करके अधिकृत तकनीशियन से जांच करवानी चाहिए।
अगर AC की रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने लगे, तो कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसके बाद सिस्टम को निर्धारित तापमान तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कम्प्रेसर पर दबाव बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार हिसिंग जैसी आवाज, वेंट से गर्म हवा आना, एयरफ्लो कम होना या कॉइल्स पर जरूरत से ज्यादा बर्फ जमना गैस लीकेज के संकेत हो सकते हैं।
AC को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रखरखाव सबसे जरूरी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी