Vivo S60 में 4nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है।
Photo Credit: Vivo
Vivo S60 फोन में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है
Vivo S60 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल किए गए हैं जिसमें Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition का नाम है। फोन में 7200mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है। इसके साथ में कंपनी ने 16 जीबी रैम की पेअरिंग की है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए डेडीकेटेड प्रोसेसर लगा है। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य खास फीचर्स और कीमत।
Vivo S60 सीरीज को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन (लगभग 50,000 रुपये) है। वहीं, इसका 12GB + 512GB वेरिएंट 3,999 युआन (लगभग 56,000 रुपये) में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB के साथ 4399 युआन (लगभग 62000 रुपये) में आता है।
Vivo S60 Vitality Edition के बेस वेरिएंट को 8GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन में CNY 2,899 (लगभग 41,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन का 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट क्रमशः CNY 3,199 (लगभग 45,000 रुपये) और CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इनकी सेल 3 जून से शुरू होगी। कंपनी ने इन्हें अर्ली समर ग्रीन, मिडसमर नाइट्स ड्रीम, और सी ऑफ स्टार (चीनी से अनुवादित) रंगों में पेश किया है।
Vivo S60 फोन में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 459 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। फोन में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 300Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया है।
Vivo S60 में 4nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। Vivo S60 में रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें f/1.75 अपर्चर है और OIS सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। तीसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसमें 100x तक डिजिटल जूम फीचर मिलता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Vivo S60 फोन में 7,200mAh की विशाल बैटरी दी गई है जिसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन के डाइमेंशन 157.52x74.33x7.92mm और वजन 207g है।
Vivo S60 Vitality Edition में कंपनी ने वही फीचर्स दिए हैं जो Vivo S60 में मिलते हैं। लेकिन अंतर कैमरा और प्रोसेसर में है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस नहीं मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए यह MediaTek Dimensity 7500 Full Power चिप से लैस है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 12 जीबी तक रैम है और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। इसका वजन 199 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग