मलेशिया में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की चोरी 300 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वर्ष गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के 2,400 से अधिक मामले पकड़ने के बाद मलेशिया में इन गतिविधियों पर निगरानी कड़ी की जा रही है

मलेशिया में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की चोरी 300 प्रतिशत बढ़ी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे अधिक माइनिंग की जाती है

ख़ास बातें
  • सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की माइनिंग अधिक की जाती है
  • क्रिप्टो माइनिंग के लिए एडवांस्ड कंप्यूटर्स की जरूरत पड़ती है
  • ये कंप्यूटर्स इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करते हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिप्टो माइनिंग में भी बढ़ोतरी है। मलेशिया में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग से पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिसिटी की चोरी 300 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस पर लगाम लगाने के लिए मलेशिया में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कोशिशें बढ़ाई हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में मलेशिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन फर्म Tenaga Nasional Berhad (TNB) के हवाले से बताया गया है कि पिछले छह वर्षों में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की चोरी 300 प्रतिशत बढ़ी है। क्रिप्टो माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी का अधिक इस्तेमाल करने वाले एडवांस्ड कंप्यूटर्स की जरूरत होती है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे अधिक माइनिंग की जाती है। इससे क्रिप्टो माइनर्स को नए टोकन जेनरेट करने पर रिवॉर्ड मिलता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले छह वर्षों में पावर कट और इलेक्ट्रिसिटी की जोरी से जुड़ी शिकायतों की संख्या बढ़ी है। 

पिछले वर्ष गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के 2,400 से अधिक मामले पकड़ने के बाद मलेशिया में इन गतिविधियों पर निगरानी कड़ी की जा रही है। कुछ मामलों में प्रापर्टी मालिकों ने अपने किराए पर दिए गए स्पेस के लिए बहुत अधिक इलेक्ट्रिसिटी बिल मिलने की रिपोर्ट दी थी। इन मामलों की जांच के बाद अथॉरिटीज ने गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग को पकड़ा था। TNB ने दावा किया है कि वह क्रिप्टो माइनिंग से जुड़ी इलेक्ट्रिसिटी की चोरी की जांच और इससे निपटने के लिए अथॉरिटीज के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इसके लिए स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल का रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी। 

मलेशिया के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एक्ट के तहत, इलेक्ट्रिसिटी की चोरी करने वालों को 10 वर्ष तक कैद के साथ ही भारी पेनाल्टी चुकानी पड़ सकती है। हालांकि, मलेशिया में क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के उपाय किए जा रहे हैं और वहां क्रिप्टो माइनिंग गैर कानूनी नही है लेकिन इसके लिए माइनर्स को अपने कामकाज का रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इससे पहले अमेरिका और ईरान जैसे कुछ देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ने से कुछ रीजंस में मुश्किलें हुई थी। इन देशों ने इससे निपटने के लिए कड़े नियम भी बनाए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »