इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए इस इस्लामिक देश ने दी क्रिप्टो माइनिंग को मंजूरी....

पूर्व सोवियता देशों में शामिल तुर्कमेनिस्तान ने अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए क्रिप्टो माइनिंग और एक्सचेंजों को कानूनी दर्जा दिया है

इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए इस इस्लामिक देश ने दी क्रिप्टो माइनिंग को मंजूरी....

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो माइनिंग की इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • बहुत से देशों में क्रिप्टो माइनिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है
  • इन देशों की लिस्ट में Turkmenistan भी शामिल हो गया है
  • तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। बहुत से देशों में क्रिप्टो माइनिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इन देशों की लिस्ट में Turkmenistan भी शामिल हो गया है। तुर्कमेनिस्तान ने अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए क्रिप्टो माइनिंग और एक्सचेंजों को कानूनी दर्जा दिया है। 

ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सदस्यों में शामिल तुर्कमेनिस्तान ने प्रेसिडेंट, Serdar Berdimuhamedov ने वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने और क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए लाइसेंस से जुड़े कानून पर साइन किए हैं। हालांकि, इस कानून में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए या सिक्योरिटी के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। पूर्व सोवियत देशों में शामिल तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस नेचुरल गैस का चीन सबसे बड़ा इम्पोर्टर है। 

तुर्कमेनिस्तान की योजना भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान तक नेचुरल गैस की सप्लाई के लिए एक पाइपलाइन बनाने की भी है। दुनिया में नेचुरल गैस का चौथा सबसे बड़ा रिजर्व रखने वाले तुर्कमेनिस्तान का बड़ा हिस्सा रेगिस्तान है। सोवियत संघ से अलग होने के बाद इसने विदेशी विजिटर्स के लिए एंट्री की कड़ी शर्तें लागू की थी। हालांकि, पिछले वर्ष इसने विदेशियों के लिए वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा से जुड़ा कानून बनाया था। हाल ही में रूस ने बताया था कि उसकी करेंसी Ruble में आ रही मजबूती के पीछे क्रिप्टो माइनिंग एक प्रमुख कारण है। सेंट्रल बैंक ऑफ रशिया (CBR) ने माना है कि रूबल में आ रही तेजी के पीछे बिटकॉइन माइनिंग का भी असर है। 

CBR की चीफ, Elvira Nabiullina ने बताया था कि रूबल में तेजी के पीछे क्रिप्टो माइनिंग की ताकत भी शामिल है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इसके असर का अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि क्रिप्टो माइनिंग का एक बड़ा हिस्सा रेगुलेटेड नहीं है क्योंकि इसमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि क्रिप्टो माइनिंग से जुड़े फंड का अनुमान लगाना मुश्किल है। इस वजह से रूबल के लिए सही पूर्वानुमान नहीं दिया जा सकता है। रूस में क्रिप्टो माइनिंग को रेगुलेट किया गया था। एक अमेरिकी डॉलर की वैल्यू 80 रूबल से कुछ अधिक की है।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »