Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत

ये 42dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन कर सकते हैं जिसके लिए इनमें तीन माइक्रोफोन का सेटअप लगा है।

Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Headphones Neo में कंपनी ने 40mm के टाइटेनियम-प्लेटेड ड्राइवर दिए हैं।

ख़ास बातें
  • हेडफोन्स केबल के माध्यम से Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है।
  • Xiaomi के ये हेडफोन्स यूएसबी टाइप-सी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन

Redmi Headphones Neo को कंपनी ने अपने पहले ओवर द ईयर हेडफोन्स के रूप में लॉन्च कर दिया है। Redmi Headphones Neo में 40mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर लगे हैं। ये 20 Hz से 40 kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज डिलीवर कर सकते हैं। इनमें 42dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मौजूद है। हेडफोन में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी ने इनमें 72 घंटे तक का बैटरी बैकअप होने का दावा किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Redmi Headphones Neo Price

Redmi Headphones Neo को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। मलेशिया में इनकी कीमत RM 239 (लगभग 5,700 रुपये) है। सिंगापुर में S$65.90 (लगभग 5000 रुपये) है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में AUD 109 (लगभग 7,500 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हेडफोन्स Obsidian Black और Sand White कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।

Redmi Headphones Neo Features

Redmi Headphones Neo में कंपनी ने 40mm के टाइटेनियम-प्लेटेड ड्राइवर दिए हैं। हेडफोन्स केबल के माध्यम से Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। ये एकसाथ दो डिवाइसेज से पेअर किए जा सकते हैं और यूजर को बार-बार डिवाइसेज के बीच स्विच करने की भी जरूरत नहीं है। Xiaomi के ये हेडफोन्स यूएसबी टाइप-सी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इनमें बाहरी शोर के लिए एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। इनमें प्रोटीन लैदर ईयर कुशन लगे हैं। इसी के साथ हेडबैंड को भी एडजस्ट किया जा सकता है। 

कंपनी के अनुसार, ये 42dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन कर सकते हैं जिसके लिए इनमें तीन माइक्रोफोन का सेटअप लगा है। इसके अलावा हेडफोन्स में हवा का शोर भी कम करने की क्षमता है। बैटरी की बात करें तो ये हेडफोन 600mAh क्षमता की बैटरी से लैस होकर आते हैं। इनमें 72 घंटे का बैकअप होने की बात कही गई है। इसके अलावा इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है। ये 10 मिनट के चार्ज में 5 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। हेडफोन्स का वजन 263 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »