प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है।
Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। बीते कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी की है। कुछ प्लान कंपनियां बंद कर चुकी हैं, जबकि कुछ की कीमत बढ़ चुकी है। ऐसे में यूजर बार-बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहता है, और वह भी सस्ते में। वोडाफोन आइडिया इसके लिए एक बेहतर ऑप्शन देती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सस्ते में एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो सालभर की वैधता देता है। इसमें बंडल डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग भी है। यह प्लान अन्य कंपनियों के वार्षिक प्लान से काफी सस्ते में आता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाले सबसे सस्ते प्लान पेश करती है। प्लान कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 2249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसके साथ में 3600 SMS भेजने की सुविधा दी जा रही है।
डेली इंटरनेट की बात करें तो यह प्लान वैधता तक 30GB बंडल डेटा देता है। डेटा का कोटा समाप्त होने के पश्चात् चार्ज 50 पैसे प्रति MB हो जाता है। इसी तरह कॉलिंग कोटा लोकल के लिए 1 रुपया प्रति मिनट और एसटीडी कॉलिंग के लिए 1.5 रुपया प्रतिमिनट हो जाता है। इसके अलावा कंपनी का एक और प्लान है जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Vodafone Idea अपने यूजर्स के लिए एक साल की वैधता वाला एक और प्लान लाती है जो 1849 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह प्लान यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट देता है। लेकिन इसके साथ कंपनी ने कोई एडिशनल बेनिफिट नहीं दिया है। प्लान में यूजर को 1 साल तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है। SMS बेनिफिट, या डेटा बेनिफिट यहां शामिल नहीं किया गया है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत किफायती हैं जो सालभर तक रीचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार