ट्रंप को खुश करने की कोशिश में शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, Bitcoin का रिजर्व नहीं बना सकेगा!

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन पर स्पेशल असिस्टेंट, Bilal Bin Saqib ने बताया था कि अमेरिका से प्रेरित होकर पाकिस्तान भी बिटकॉइन का रिजर्व बना रहा है

ट्रंप को खुश करने की कोशिश में शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, Bitcoin का रिजर्व नहीं बना सकेगा!

डिजिटल एसेट्स को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान में एक क्रिप्टो काउंसिल भी बनाई गई थी

ख़ास बातें
  • हाल ही में पाकिस्तान ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की थी
  • पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध है
  • अमेरिका में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का फैसला किया है
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को खुश करने के लिए बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की थी। पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस गैर कानूनी होने के कारण इस योजना को बड़ा झटका लगा है। 

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन पर स्पेशल असिस्टेंट, Bilal Bin Saqib ने बताया था कि अमेरिका से प्रेरित होकर पाकिस्तान भी बिटकॉइन का रिजर्व बना रहा है। पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) डेटा सेंटर्स के लिए 2,000 MW की सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। साकिब ने बताया था कि इस रिजर्व के लिए एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा जिसमें सरकार की कस्टडी में डिजिटल एसेट्स को रखा जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस रिजर्व में शामिल बिटकॉइन की बिक्री नहीं की जाएगी। पाकिस्तान में एक क्रिप्टो काउंसिल भी बनाई गई थी। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान और वहां की मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस गैर कानूनी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा रेगुलेशंस के तहत, पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर प्रतिबंध है। 

नेशनल असेंबली की फाइनेंस और रेवेन्यू पर स्टेंडिंग कमेटी के एक सेशन में फाइनेंस सेक्रेटरी Imdadullah Bosal ने बताया कि हाल ही में डिजिटल एसेट्स के सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए क्रिप्टो काउंसिल बनाए जाने के बावजूद मौजूदा रेगुलेशंस में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध है। 

इस वर्ष मार्च में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए थे। इस ऑर्डर में यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि स्ट्रैटेजिक रिजर्व में जमा किए गए बिटकॉइन को बेचा नहीं जाएगा। इसका मतलब है कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की सप्लाई का एक हिस्सा सर्कुलेशन से बाहर करेगी। एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका की सरकार के पास 1,98,000 से अधिक बिटकॉइन हैं जिनकी वैल्यू 21.2 अरब डॉलर से अधिक की है। इन बिटकॉइन्स में से अधिकतर को अमेरिकी सरकार ने आपराधिक मामलों में जब्त किया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »