सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social को Trump Media ऑपरेट करता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में Trump Media के पास 1.79 करोड़ डॉलर का ऑपरेटिंग कैश फ्लो और 2.1 अरब डॉलर के फाइनेंशियल एसेट्स थे
इस कंपनी का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की मीडिया से जुड़ी कंपनी को पहली तिमाही में लगभग 40.59 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके पीछे Trump Media & Technology Group की होल्डिंग वाली क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भारी गिरावट एक बड़ा कारण है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social को Trump Media ऑपरेट करता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में Trump Media के पास 1.79 करोड़ डॉलर का ऑपरेटिंग कैश फ्लो और 2.1 अरब डॉलर के फाइनेंशियल एसेट्स थे। पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में कंपनी के एसेट्स में तिगुनी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद से ट्रंप ने क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए हैं। Trump Media का क्रिप्टोकरेंसीज में बड़ा इनवेस्टमेंट है। पहली तिमाही में इस कंपनी को डिजिटल एसेट्स और इक्विटीज में लगभग 37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।
Trump Media के पास 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं। पिछले वर्ष जुलाई में इन बिटकॉइन को 1,08,519 डॉलर प्रति टोकन के औसत प्राइस पर खरीदा गया था। इस वर्ष फरवरी में इस कंपनी ने लगभग 2,000 बिटकॉइन को 70,000 डॉलर प्रति कॉइन से कुछ कम प्राइस पर बेचा था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का मौजूदा प्राइस 80,900 डॉलर से कुछ अधिक पर था। पिछले चार वर्षों में Trump Media के शेयर में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है।
इस वर्ष की पहली तिमाही में बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy को भी लगभग 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस नुकसान का बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में हुई भारी गिरावट है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन की खरीदारी की है। Strategy ने पहली तिमाही के रिजल्ट में लगभग 12.5 अरब डॉलर के नेट लॉस की जानकारी दी है। इसका बड़ा कारण पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में हुई गिरावट है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हैं। इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार