कंपनी ने ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन में खासतौर पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर को प्रोमोट किया है।
Photo Credit: fonearena
Vivo के ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन 40mm डाइनेमिक ड्राइवर्स से लैस किए गए हैं।
Vivo ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग Over-Ear Noise-Cancelling Headphones एक से अधिक रंगों में आते हैं। इनमें 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। खास फीचर इनकी बैटरी है जो कि 75 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर भी खास फोकस किया है। ये 58dB तक नॉइज रिडक्शन कर सकते हैं। इनमें 20Hz से लेकर 40kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Vivo Over Ear Noise Cancelling Headphones चीनी मार्केट में लॉन्च हुए हैं। घरेलू मार्केट में कंपनी ने इनकी कीमत 499 युआन (लगभग 6000 रुपये) रखी है। ये कई कलर वेरिएंट्स में आते हैं जिसमें ब्रीज पर्पल, क्लाउड्स और मिस्ट शेड्स को शामिल किया गया है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं।
Vivo के ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन 40mm डाइनेमिक ड्राइवर्स से लैस किए गए हैं। इनमें 20Hz से लेकर 40kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स दिया गया है। इनमें ऑडियो के लिए AAC, SBC, और LDAC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड फीचर भी सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने खासतौर पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर को प्रोमोट किया है।
कंपनी का दावा है कि हेडफोन्स 99.9 प्रतिशत तक बाहरी शोर को रोक सकते हैं। इनमें 31dB से लेकर 58dB तक नॉइज रिडक्शन क्षमता है। नॉइज कैंसिलेशन के लिए तीन तरह के मोड मिल जाते हैं जिसमें लाइट, नॉर्मल और डीप मोड शामिल है। इन तीनों मोड में ये खुद ही स्विच कर सकते हैं। इसके लिए इनमें पांच माइक्रोफोन का सेटअप मिलता है। कंपनी का कहना है कि ये एक ही समय में तीन डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। यानी अपने स्मार्टफोन के अलावा यूजर इन्हें एक ही समय पर टैबलेट और पीसी जैसे डिवाइसेज से भी कनेक्ट कर सकता है। वीवो हेडफोन ऐप से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इन पर समर्पित ब्लूटूथ बटन, वॉल्यूम बटन और एक पावर बटन दिया है।
हेडफोन्स में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी मिलती है। इनमें गेमिंग के लिए 47ms तक लो-लेटेंसी सपोर्टेड है। बैटरी के लिए कहा गया है कि वीवो के ये हेडफोन सिंगल चार्ज में 75 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है। इन्हें फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। डाइमेंशन 181.6×147.6×86.3mm हैं और वजन 238g है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर