Meity

Meity - ख़बरें

  • AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नया प्रस्ताव पेश किया है जो कहता है कि AI से बने कंटेंट पर अब लेबल लगाना जरूरी होगा। यह पहले से अधिक स्पष्ट रूप से लिखा हुआ होना चाहिए। साथ ही AI से बनने कंटेंट की पूरी अवधि तक अब यह लेबल दिखाना अनिवार्य होगा। प्रस्ताव को लेकर मंत्रालय की ओर से सुझाव मांगे गए हैं।
  • सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
    केंद्र सरकार ने अपने आधिकारिक ईमेल सिस्टम को अपग्रेड करते हुए करीब 16.68 लाख ईमेल अकाउंट्स को Zoho के क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर दिया है। MeitY के मुताबिक इस प्रक्रिया पर अब तक 180.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह माइग्रेशन NIC के जरिए किया गया और इसका उद्देश्य एक सुरक्षित और sovereign ईमेल सिस्टम तैयार करना है, जिसमें डेटा का पूरा नियंत्रण सरकार के पास रहे। प्रति यूजर ईमेल अकाउंट की लागत 170 से 300 रुपये प्रति माह के बीच है, जो स्टोरेज कैपेसिटी पर निर्भर करती है।
  • 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
    भारत ने AI को लेकर एक बड़ा वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। AI Impact Summit 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में 2,50,946 AI Responsibility Pledge हासिल कर Guinness World Records का खिताब जीता। यह कैंपेन 16 से 17 फरवरी के बीच चलाया गया था। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। सरकार के मुताबिक, अभियान का मकसद नागरिकों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
  • Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम
    सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर “Use After Free” खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। यदि ब्राउजर Linux पर 144.0.7559.75 या Windows/Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो जोखिम बढ़ सकता है। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि डेटा चोरी और मालवेयर हमलों से बचा जा सके।
  • PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
    नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया। यह आयोजन AI Impact Summit 2026 का हिस्सा है और इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw और MeitY सचिव S. Krishnan ने बताया कि समिट में AI के फायदों और संभावित जोखिमों पर चर्चा होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा इवेंट और 840 से अधिक प्रदर्शक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। समिट की थीम ‘People, Planet and Progress’ है।
  • AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
    सरकार ने Information Technology Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को औपचारिक रूप से रेगुलेट किया है। 20 फरवरी से लागू होने वाले IT Rules 2026 के तहत “synthetically generated information” की परिभाषा तय की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब AI से बने कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना होगा और यूजर्स से इसकी घोषणा भी लेनी होगी। टेकेडाउन और शिकायत निपटान की समयसीमा को काफी कम कर दिया गया है, जिसमें कुछ मामलों में कंटेंट हटाने का समय 2 घंटे तक सीमित किया गया है।
  • भारत में TikTok पर बैन बरकरार, कंपनी ने अनुमति मिलने से किया इनकार
    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाओं की वजह से इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था। टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में पुष्टि की है कि भारत में इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध बरकरार है। इससे पहले भी इस ऐप से बैन हटाए जाने की अफवाह उठ चुकी है
  • भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
    भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट को भारत में एक्सेस से ब्लॉक कर दिया है। यह कदम सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश के बाद लिया गया है। ब्लॉकिंग का कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है।
  • सरकार ने Google से कहा, इस चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाए, जानें क्या है मामला
    सरकार ने गूगल प्ले स्टोर से चीनी सोशल मीडिया ऐप Ablo हटाने के लिए कहा है। Google को लिखे अपने पत्र में, MeitY ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 79 (3) (बी) का हवाला दिया। इस कानून के अंतर्गत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कंटेंट को तुरंत हटाना होता है।
  • Aadhaar Good Governance Portal: आधार में अब ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल लॉन्च, ऐसे करेगा काम
    आधार में अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) का नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा। मंत्रालय का कहना है कि यह आधार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाएगा। लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, और आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।
  • सरकार ने सोशल मीडिया से ब्लॉक किए 36,838 URLs, इस प्लेटफॉर्म से हटाए गए सबसे ज्यादा लिंक
    X (पहले ट्विटर) ने इस 70-महीने की अवधि के दौरान सबसे अधिक संख्या में यूआरएल ब्लॉक का अनुभव किया, जिससे 13,660 यूआरएल प्रभावित हुए।
  • कंप्यूटर और लैपटॉप के इम्पोर्ट के लिए भारत में नहीं होगी लाइसेंसिंग की जरूरत
    IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की थी। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है
  • Realme पर लगे यूजर डेटा कलेक्शन के आरोप, सरकार ने कहा होगी जांच, कंपनी ने जारी किया बयान
    हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन के वीडियो रिव्यू के दौरान यूट्यूब चैनल Trakin Tech द्वारा एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज नाम का एक सेटिंग ऑप्शन देखा गया।
  • 10 में से 9 लोगों ने माना- 'स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए हो एक ही चार्जर'
    सर्वे में सामने आया है कि 10 में से 9 लोग इस बात के पक्ष में हैं कि स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक जैसा चार्जर उपलब्ध होना चाहिए। वहीं, 10 में से 7 लोगों का कहना है अलग-अलग डिवाइसेस के लिए अलग-अलग चार्जर बनाकर कंपनियां ज्यादा एक्सेसरी बेचने की कोशिश कर रही हैं। 
  • WhatsApp सुन रहा है आपकी बातें? सरकार करेगी जांच, कंपनी ने जारी किया बयान
    फोड के दावे के बाद, Pixel के सपोर्ट फोरम के साथ-साथ ट्विटर पर कई व्हाट्सऐप यूजर्स ने कहा है कि ऐप से बाहर निकलने या बंद करने के बाद भी उनके डिवाइस पर माइक्रोफोन से संबंधित हरे रंग का डॉट एक्टिव दिख रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »