कंप्यूटर और लैपटॉप के इम्पोर्ट के लिए भारत में नहीं होगी लाइसेंसिंग की जरूरत

केंद्र सरकार ने अगस्त में कंप्यूटर्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स के इम्पोर्ट के लिए 1 नवंबर से लाइसेंस की जरूरत को लागू करने की घोषणा की थी

कंप्यूटर और लैपटॉप के इम्पोर्ट के लिए भारत में नहीं होगी लाइसेंसिंग की जरूरत

इसके लिए इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम होगा। इसे 1 नवंबर से लागू किया जाएगा

ख़ास बातें
  • IT हार्डवेयर इंडस्ट्री का रेगुलेशन MeitY के पास है
  • Samsung ने देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है
  • कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है
विज्ञापन
देश में कंप्यूटर्स और लैपटॉप्स के इम्पोर्ट के लिए लाइसेंसिंग को लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि, इन डिवाइसेज की शिपमेंट्स की निगरानी होगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने अगस्त में कंप्यूटर्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स सहित कुछ प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट के लिए 1 नवंबर से लाइसेंस की जरूरत को लागू करने की घोषणा की थी। 

कॉमर्स सेक्रेटरी Sunil Barthwal ने संवाददाताओं को बताया,  "लैपटॉप्स को लेकर हमारा मानना है कि इस तरह की कोई पाबंदियां नहीं है। हम केवल यह कह रहे हैं कि लैपटॉप्स के इम्पोर्ट की निगरानी होनी चाहिए। हम केवल निगरानी कर रहे हैं। ऐसी कोई पाबंदियां नहीं हैं।" इस बारे में डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने कहा है कि इसके लिए इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम होगा। इसे 1 नवंबर से लागू किया जाएगा। 

IT हार्डवेयर इंडस्ट्री का रेगुलेशन MeitY के पास है। किसी प्रोडक्ट के इम्पोर्ट या एक्सपोर्ट से जुड़े फैसलों का नोटिफिकेशन DGFT करता है। हालांकि, इसे लेकर IT हार्डवेयर इंडस्ट्री ने आशंकाएं जताई हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "यह इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम की तरह होगा जिसमें लोगों को एक ऑथराइजेशन जारी किया जाएगा। यह एक प्रकार की लाइसेंसिंग है।" इसमें कंपनियों को विशेष संख्या में इम्पोर्ट के लिए निवेदन देना होगा और उन्हें इम्पोर्ट के लिए ऑथराइजेशन मिल जाएगा। 

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों मे शामिल Samsung ने देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग की योजना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप बनाने की भी है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं। सैमसंग ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60,000-70,000 लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी। IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की थी। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है। देश में लैपटॉप बेचने वाली बड़ी कंपनियों में Apple, Dell, Lenovo और HP, Acer, Samsung और LG शामिल हैं। लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट होता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »