• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhaar Good Governance Portal: आधार में अब ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल लॉन्च, ऐसे करेगा काम

Aadhaar Good Governance Portal: आधार में अब ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल लॉन्च, ऐसे करेगा काम

आधार में अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है।

Aadhaar Good Governance Portal: आधार में अब ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल लॉन्च, ऐसे करेगा काम

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) का नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा।

ख़ास बातें
  • नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा
  • आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा
  • इससे भरोसेमंद ट्रांजैक्शन करने में सहायता मिलेगी
विज्ञापन
Aadhaar Good Governance Portal Launched: आधार में अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। भारत सरकार ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल (Aadhaar Good Governance Portal) लॉन्च किया है जो ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस को पहले से आसान बना देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) का नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा। मंत्रालय का कहना है कि यह आधार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाएगा। लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, और आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा। मिनिस्ट्री का कहना है कि इस नए बदलाव से सर्विस देने, और लेने वाले को भरोसेमंद ट्रांजैक्शन करने में सहायता मिलेगी।

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के अनुसार, देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने में आधार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल को निर्धारित नियमों के अनुसार संस्थाओं द्वारा प्रस्तावों को प्रस्तुत करने और अनुमोदन में आसानी की सुविधा के लिए विकसित किया गया है। कुमार ने बताया ने कि आधार दुनिया की सबसे विश्वसनीय डिजिटल आईडी है। पिछले गुजरे दशक में एक अरब से ज्यादा भारतीय आधार पर भरोसा जता चुके हैं। करीब 100 अरब से अधिक बार आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन हो चुका है। 

नया पोर्टल एक रिसोर्स गाइड के रूप में लोगों की मदद करेगा और यह संस्थाओं के लिए एक डिटेल्ड एसओपी मुहैया करवाएगा कि कैसे आवेदन करें, आधार ऑथेंटिकेशन के लिए कैसे शामिल हों। फेस ऑथेंटिकेशन को प्राइवेट संस्थाओं के कस्टमर फेसिंग ऐप में भी इंटीग्रेट किया जा सकता है। ऐसे में कहीं भी, किसी भी समय ऑथेंटिकेशन किया जा सकेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »