24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड

AI Impact Summit 2026 के दौरान भारत ने 24 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा AI Responsibility Pledge हासिल कर Guinness World Records में नाम दर्ज कराया।

24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • 24 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा pledges
  • AI जिम्मेदारी अभियान ने बनाया Guinness रिकॉर्ड
  • युवाओं की बड़ी भागीदारी से लक्ष्य कई गुना पार
विज्ञापन

भारत ने AI को लेकर एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना लिया है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में AI जिम्मेदारी अभियान के तहत 2.5 लाख से ज्यादा प्रतिज्ञाएं हासिल कर Guinness World Records का खिताब अपने नाम किया है। 16 से 17 फरवरी के बीच चले इस कैंपेन में कुल 2,50,946 वैलिड pledges दर्ज किए गए। यह उपलब्धि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट के दौरान घोषित की गई, जहां केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।

यह ऐलान India AI Impact Summit 2026 में किया गया। कार्यक्रम में MeitY के सचिव एस कृष्णन, IndiaAI मिशन के CEO अभिषेक सिंह और Guinness World Records के adjudicator प्रवीण पटेल मौजूद थे, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड को वेरिफाई किया। यह अभियान IndiaAI Mission के तहत Intel India के सहयोग से 16 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद देशभर के नागरिकों को AI के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध करना था।

AI Responsibility Pledge कैंपेन के लिए एक खास पोर्टल लॉन्च किया गया था, जहां लोगों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी और गलत सूचना से निपटने जैसे मुद्दों पर आधारित सवालों के जरिए अपनी समझ दिखानी थी। pledge पूरा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और AI लर्निंग पाथवे का एक्सेस दिया गया। सरकार के मुताबिक, यह पहल एक भरोसेमंद और ह्यूमन सेंट्रिक AI इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम है।

मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत युवाओं को जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। उनके मुताबिक, कॉलेजों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया ताकि AI को समाज के हित में इस्तेमाल किया जा सके। मंत्री जी ने बताया कि शुरुआती लक्ष्य 5,000 pledges का था, लेकिन 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि देश में जिम्मेदार AI को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »