• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम

AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम

केंद्र सरकार ने IT Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को रेगुलेटरी दायरे में ला दिया है। 20 फरवरी से लागू होने वाले नए नियमों के तहत ऐसे कंटेंट पर साफ लेबल लगाना और तेजी से टेकेडाउन करना अनिवार्य होगा।

AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम

Photo Credit: Anthropic

AI कंटेंट पर लेबल लगाना अब अनिवार्य

ख़ास बातें
  • AI कंटेंट पर लेबल लगाना अब अनिवार्य
  • टेकेडाउन समयसीमा 36 घंटे से घटकर 3 घंटे
  • 20 फरवरी से IT Rules 2026 लागू
विज्ञापन

AI से तैयार ऑडियो, वीडियो और विजुअल कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना प्रौद्योगिकी (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को औपचारिक रूप से रेगुलेटरी दायरे में ला दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नए नियम 20 फरवरी से लागू होंगे। संशोधित नियमों के तहत “synthetically generated information” की स्पष्ट परिभाषा दी गई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं।

क्या है “synthetically generated information” की नई परिभाषा?

नए नियमों के अनुसार (via LiveLaw.in) ऐसा ऑडियो, विजुअल या ऑडियो-विजुअल कंटेंट जो कंप्यूटर रिसोर्सेज की मदद से इस तरह बदला या तैयार किया गया हो कि वह असली व्यक्ति या वास्तविक घटना जैसा प्रतीत हो, उसे “synthetically generated information” माना जाएगा। इसमें डीपफेक और AI इम्परसनेशन जैसे मामले भी शामिल हो सकते हैं, जहां कंटेंट को असली और नकली के बीच पहचानना मुश्किल हो जाता है।

सरकार के मुताबिक जिन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स इस तरह का कंटेंट बना या शेयर कर सकते हैं, उन्हें अब यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे कंटेंट पर साफ हो और उनमें मुख्य रूप से “synthetically generated” का लेबल लगा हो। बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, X और LinkedIn को यूजर्स से यह घोषणा भी लेनी होगी कि अपलोड किया गया कंटेंट AI-जनरेटेड है या नहीं।

टेकेडाउन और शिकायत निपटान की समयसीमा घटाई गई

संशोधित नियमों में नियम 3 के तहत एन्फोर्समेंट टाइमलाइन भी काफी कम कर दी गई है। वैलिड टेकेडाउन गाइडलाइन्स का पालन करने की समयसीमा 36 घंटे से घटाकर 3 घंटे कर दी गई है। शिकायत निपटान की अवधि 15 दिनों से घटाकर 7 दिन कर दी गई है। इमरजेंसी शिकायतों के लिए जवाब देने का समय 72 घंटे से कम होकर 36 घंटे कर दिया गया है। कुछ मामलों में कंटेंट हटाने की समयसीमा 24 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दी गई है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि प्लेटफॉर्म अवैध या हानिकारक AI-जनरेटेड कंटेंट हटाने के लिए ऑटोमेटेड टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें IT Act के तहत मिलने वाला “safe harbour” संरक्षण नहीं खोना पड़ेगा।

मेटाडेटा और टेक्निकल पहचान की भी होगी जरूरत

जहां तकनीकी रूप से संभव हो, वहां ऐसे कंटेंट में स्थायी मेटाडेटा या प्रोविनेंस मैकेनिज्म जोड़ना होगा, जिसमें एक यूनिक आइडेंटिफायर शामिल हो सकता है। इसका उद्देश्य यह पहचानना है कि कंटेंट किस कंप्यूटर रिसोर्स से तैयार या संशोधित किया गया है।

हालांकि अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि सामान्य या अच्छे इरादे से की गई एक्टिविटी जैसे एडिटिंग, फॉर्मेटिंग, ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन, एक्सेसिबिलिटी एन्हांसमेंट, एजुकेशनल केंटेंट या रिसर्च आउटपुट इन नियमों से बाहर रहेंगे, बशर्ते वे भ्रामक इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार न करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »