• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • DigiLocker में डॉक्यूमेंट्स को कैसे अपलोड करें, जानें हर स्टेप

DigiLocker में डॉक्यूमेंट्स को कैसे अपलोड करें, जानें हर स्टेप

DigiLocker में जारी किये गए डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते हैं और अपलोड किये गए भी। जारी किये डॉक्यूमेंट ई-डॉक्यूमेंट होते हैं जो कि सरकारी एजेंसियों द्वारा एक व्यक्ति को सीधे ओरिजनल सोर्स से जारी किए जाते हैं।

DigiLocker में डॉक्यूमेंट्स को कैसे अपलोड करें, जानें हर स्टेप

DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जिसमें डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्म में रखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • DigiLocker में डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रखा जा सकता है
  • DigiLocker में जारी किए डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते हैं और अपलोड किए गए भी
  • आधार नम्बर और फोन नम्बर की सहायता से कर सकते हैं Sign In
विज्ञापन
DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, उन दस्तावेजों के लिए जो कि Digital India Corporation (DIC) के अन्तर्गत Ministry of Electronics & IT (MeitY) द्वारा जारी किए जाते हैं। यह पहचान प्रक्रिया के लिए आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करती है और आप अपने दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित करके कभी इस्तेमाल कर सकते हैं। बशर्तें कि आपके पास एक इंटरनेट कनेक्शन उस वक्त उपलब्ध हो। ये डिजीटल डाक्यूमेंट्स ओरिजनल की तरह ही माने जाते हैं और इनको रेलवे, ट्रैफिक पुलिस और पासपोर्ट सर्विसेज में भी मान्य करार दिया गया है। अब हम आपको स्टेप दर स्टेप बताते हैं कि आप डीजीलॉकर में अपने दस्तावेज कैसे अपलोड कर सकते हैं:-

DigiLocker में जारी किये गए डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते हैं और अपलोड किये गए भी। जारी किये डॉक्यूमेंट ई-डॉक्यूमेंट होते हैं जो कि सरकारी एजेंसियों द्वारा एक व्यक्ति को सीधे ओरिजनल सोर्स से जारी किए जाते हैं। ये दस्तावेज issued documents section में URLs की तरह रखे हुए होते हैं। uploaded documents यूजर द्वारा अपलोड किए गए होते हैं। इनमें 10MB साइज तक की .pdf, .jpeg, और .png फाइल हो सकती हैं।

How To Upload Documents To DigiLocker via website

सबसे पहले आप DigiLocker website पर जाएं और दाहिए ऊपरी कॉर्नर में Sign Up पर क्लिक करें।
अब आपसे आपका पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और आधार नम्बर भरने के लिए कहा जाएगा। आपको एक 6 अंकों का पिन भी सेट करना होगा जो कि आपका पासवर्ड होगा। उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होता है।
    
उसके पश्चात् आपके रिजिस्टर्ड नम्बर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
ओटीपी भरने के पश्चात् आपको Submit पर क्लिक करना होता है।
 इसके बाद आपसे एक यूजरनेम भरने के लिए कहा जाता है। इसे भरने के पश्चात् आप Submit पर क्लिक करते हैं और आपका एक अकाउंट यहां पर बन जाता है।

अब आपको सीधा DigiLocker homepage दिखाई देगा।
यहां आपको Uploaded Documents पर क्लिक करना होता है जो कि पेज के बाईं तरफ होता है।    
यहां आप Upload पर क्लिक करें।
जो भी फाइल आप अपलोड करना चाहते हैं उसे कम्प्यूटर से सिलेक्ट करें और फिर Open पर क्लिक करें। आप एक से अधिक फाइल भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
अब ये फाइन Uploaded Documents section में आप देख सकते हैं।

आप अपलोडेड फाइल के लिए document type भी सिलेक्ट कर सकते हैं। फाइल के आगे ही आपको Select Doc Type ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करें और यह एक सूचि आपको दिखाएगा जैसे कि electricity bill, dependency certificate, integrated certificate, identification certificate, और भी कई तरह के ऑप्शन।

How to upload documents to DigiLocker via app

DigiLocker app में साइन इन करें।
डैशबोर्ड पर आप ऊपरी बाएं burger menu पर क्लिक करें।
Upload Documents को सिलेक्ट करें।
अब upload button पर क्लिक करें जो कि मेन्यू बटन के ऊपर होता है।
अब आपको अपनी फाइल्स के लिए ऐप को अनुमति देने के लिए पूछा जाता है।    
अब अन्य ऐप में से आप फाइल या कन्टेंट को सिलेक्ट कर सकते हैं जो भी अपलोड करना चाहते हैं।  

फाइल्स को सिलेक्ट करने के बाद आप ऐप के द्वारा ही अपने फोन की स्टोरेज पर चले जाते हैं। यहां से आप फाइल को ढूंढकर सिलेक्ट कर सकते हैं और फिर Upload पर क्लिक कर दें।
दूसरी ऐप का कॉन्टेंट आपके फोन की डिफॉल्ट ब्राउजर फाइल को खोल देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »