• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान के सरकारी या कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी कंटेंट' वाले अकाउंट्स को भारत में बंद किया गया है। इस बार की कार्रवाई में खास बात ये है कि यह कदम एक

भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • भारत में ब्लॉक किया गया पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक X अकाउंट
  • IT मंत्रालय के आदेश पर लिया गया एक्शन, "लोकल रेगुलेशन" का हवाला
  • हालिया पहलगाम हमले के बाद सामने आया कदम
विज्ञापन
भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट को भारत में एक्सेस से ब्लॉक कर दिया है। यह कदम सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश के बाद लिया गया है। ब्लॉकिंग का कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान सरकार का यह X अकाउंट @GovtofPakistan नाम से चलता है और इससे सरकारी घोषणाएं और बयान जारी किए जाते हैं। अब भारत में इसे एक्सेस करने की कोशिश करने पर “Account Withheld” मैसेज दिख रहा है, जिसका मतलब है कि यह केवल लोकल रेगुलेशन के तहत ब्लॉक किया गया है, पूरी तरह से डिलीट नहीं किया गया।

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान से जुड़े किसी सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान के सरकारी या कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी कंटेंट' वाले अकाउंट्स को भारत में बंद किया गया है। इस बार की कार्रवाई में खास बात ये है कि यह कदम एक आधिकारिक सरकार के अकाउंट पर उठाया गया है, जो कि सीधे तौर पर एक कूटनीतिक संदेश भी माना जा रहा है।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सरकार ने इस फैसले की आलोचना की है और इसे "एकतरफा" और "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ" बताया है। वहीं, भारत में सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने भी इसी साल फरवरी में खुद अपने देश में X को ब्लॉक कर दिया था, जब प्लेटफॉर्म ने उनकी कुछ सिक्योरिटी संबंधी गाइडलाइंस को फॉलो करने से इनकार किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pakistan, Pahalgam, Pahalgam Attack News
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »