सरकार ने Google से कहा, इस चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाए, जानें क्या है मामला

भारत सरकार ने Google को अपने प्ले स्टोर से एक चीनी वीडियो चैट ऐप Ablo को हटाने का निर्देश दिया है।

सरकार ने Google से कहा, इस चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाए, जानें क्या है मामला

Photo Credit: Google Play Store

Ablo एक चीनी सोशल मीडिया ऐप है।

ख़ास बातें
  • सरकार ने Google को प्ले स्टोर से चीनी ऐप Ablo हटाने का निर्देश दिया है।
  • Ablo ऐप में भारत के मानचित्र को गलत तरीके से दिखाया गया है।
  • Ablo ऐप ने मानचित्र से लक्षद्वीप द्वीप को पूरी तरह से हटा दिया है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने Google को अपने प्ले स्टोर से एक चीनी वीडियो चैट ऐप Ablo को हटाने का निर्देश दिया है। दरअसल मामला यह है कि इस ऐप में भारत के मानचित्र को गलत तरीके से दिखाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सर्वे ऑफ इंडिया (SoI) के साथ मिलकर Google  को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि Ablo ऐप ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों को गलत तरीके से पेश किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और भारतीय संप्रभुता और अखंडता से समझौता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इस ऐप ने मानचित्र से लक्षद्वीप द्वीप को पूरी तरह से हटा दिया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप के 10 हजार से ज्यादा डाउनलोड हैं। नोटिस में कहा गया है कि यह साफ है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Ablo ऐप में सब्जेक्ट मैप में भारत की गलत बाहरी सीमा के साथ भारतीय मानचित्र को दर्शाया गया है। नोटिस के अनुसार, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1990 का भी उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार भारतीय मानचित्र को गलत तरीके से दिखाना दंडनीय अपराध है। इसके लिए 6 महीने तक की जेल और जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 

Google को लिखे अपने पत्र में, MeitY ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 79 (3) (बी) का हवाला दिया। इस कानून के अंतर्गत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कंटेंट को तुरंत हटाना होता है। मंत्रालय ने श्रेया सिंघल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस में सुप्रीम कोर्ट के 2015 के फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें यह साफ किया गया है कि प्लेटफार्म को वैध सरकारी आदेशों का पालन करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि Ablo ऐप में गलत मानचित्र भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है और इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

MeitY और सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) के बीच हुई मीटिंग में यह मुद्दा उठाया गया था। सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया से ऐसे ऐप्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार करने का भी आग्रह किया है। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक Ablo ऐप Google Play Store पर मौजूद थी, लेकिन Apple ऐप स्टोर से पहले ही हटा दी गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »