एक्वा लायन्स ई3 कंपनी के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। इस स्मार्टफोन के अहम फीचर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।
सूची में नया नाम है इंटेक्स एक्वा लॉयन्स एन1 का। रिलायंस जियो के जियो फोन लॉन्च करने के बाद प्रतियोगिता तेज़ हुई है और अब बीएसएनएल से लेकर माइक्रोमैक्स भारत 1 जैसे फोन कतार में खड़े दिख रहे हैं। जानिए, कैसा है फोन...
स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी रोम दिए गए हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 64 बिट वाले क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। कंपनी का दावा है कि इसके दम पर यूज़र ना सिर्फ उच्च स्तर वाले गेम खेल पाएंगे, बल्कि वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग करने में भी सहजता से फोन का इस्तेमाल संभव होगा।
मैसेजिंग ऐप हाइक ने बुधवार को 'टोटल' नाम का प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट डेटा के आप मैच स्कोर देख पाएंगे और ख़बरें पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं, फोन रीचार्ज और इंटरनेट से जुड़ी कई अन्य सेवाओं का लाभ भी आप बिना डेटा एक्टिव किए उठा सकेंगे।
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एलीट डुअल भारत में लॉन्च कर दिया। नए इंटेक्स एलीट डुअल की कीमत 6,999 रुपये है। और दो सेल्फी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को शाओमी रेडमी वाई1 और कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है।
इंटेक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा लायंस 2 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में एक्वा लायंस 3 लॉन्च किया था। पिछले वेरिएंट की तरह ही नए एक्वा लायंस 2 की ख़ासियत भी 4जी वीओएलटीई सपोर्ट और एंड्रॉयड 7.0 नूगा हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन 4,599 रुपये में मिलेगा।
इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ लॉन्च करने के बाद, भारतीय स्मार्टफोन कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए क्लाउड और एक्वा सीरीज़ के नए फोन पेश किए है। इंटेक्स क्लाउड सी1 और इंटेक्स एक्वा एस1 को 3,499 रुपये और 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 की। Intex Aqua Note 5.5 को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन Aqua Style III लॉन्च कर दिया। कंपनी की एक्वा सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी। इंटेक्स एक्वा स्टाइल III की कीमत 4,299 रुपये है।
इंटेक्स ने बुधवार को नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4 लॉन्च किया। Intex Aqua Power IV स्मार्टफोन 5,499 रुपये में मिलेगा। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को नया किफायती हैंडसेट एक्वा एस3 पेश किया है। इंटेक्स एक्वा एस3 की कीमत 5,777 रुपये है।
इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च करने के बाद, भारतीय स्मार्टफोन निर्माता ने अपनी नई एलीट सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर दिया है। एलीट सीरीज़ में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन इंटेक्स एलीट-ई1 है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है।
इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट लॉन्च करने के बाद, भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपनी एक्वा सीरीज़ का विस्तार करने का फैसला किया है। कंपनी ने भारत में इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च कर दिया है। वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है।
इंटेक्स ने मंगलवार को भारत में तीन नए स्मार्टफोन एक्वा 4.0, एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम+ लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 4,199, 6,990 और 9,490 रुपये है। तीनों ही फोन रिटेल स्टोर में मिलेंगे।