• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Hike Total से आप बिना इंटरनेट पढ़ पाएंगे ख़बरें और जान सकेंगे मैच स्कोर

Hike Total से आप बिना इंटरनेट पढ़ पाएंगे ख़बरें और जान सकेंगे मैच स्कोर

मैसेजिंग ऐप हाइक ने बुधवार को 'टोटल' नाम का प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट डेटा के आप मैच स्कोर देख पाएंगे और ख़बरें पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं, फोन रीचार्ज और इंटरनेट से जुड़ी कई अन्य सेवाओं का लाभ भी आप बिना डेटा एक्टिव किए उठा सकेंगे।

Hike Total से आप बिना इंटरनेट पढ़ पाएंगे ख़बरें और जान सकेंगे मैच स्कोर
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग ऐप हाइक ने बुधवार को 'टोटल' नाम का प्रोडक्ट लॉन्च किया
  • बिना इंटरनेट डेटा के आप मैच स्कोर देख पाएंगे और ख़बरें पढ़ पाएंगे
  • हाइक टोटल अभी चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का हिस्सा है
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप हाइक ने बुधवार को 'टोटल' नाम का प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट डेटा के आप मैच स्कोर देख पाएंगे और ख़बरें पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं, फोन रीचार्ज और इंटरनेट से जुड़ी कई अन्य सेवाओं का लाभ भी आप बिना डेटा एक्टिव किए उठा सकेंगे। हाइक टोटल अभी चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का हिस्सा है और इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 1 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी के संस्थापक और सीईओ कविन भारती मित्तल ने बताया, ''कंपनी का उद्देश्य टोटल के जरिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को ऑनलाइन लाना है।'' कंपनी का दावा है कि वह यूएसएसडी-आधारित तकनीक के जरिए बिना इंटरनेट डेटा ट्रांस्फर करने में फोन को सक्षम बनाएगी।

हाइक टोटल का इस्तेमाल 1 मार्च से इंटेक्स एक्वा लायंस एन1, एक्वा लायंस टी1, एक्वा टी1 लाइट और कार्बन ए40 इंडियन जैसे स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा। इन स्मार्टफोन पर एयरटेल, एयरसेल और बीएसएनएल के उपभोक्ता बिना डेटा के इंटरनेट सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। हाइक टोटल के यूजर अगर पीछे बताए गए स्मार्टफोन खरीदते हैं तो टोटल द्वारा दी जा रही सेवाओं पर खर्च करने के लिए उन्हें 200 रुपये की राशि भी मिलेगी। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करने को लेकर उत्साहित हैं तो आपको हाइक टोटल की वेबसाइट पर जाकर साइन अप करना होगा।
 
total

यूज़र को हाइक टोटल की सारी सेवाओं का लाभ अपने फोन नंबर द्वारा किए गए लॉग इन से मिलेगा। हाइक टोटल में आप मेसेजिंग, खबरें, ज्योतिष, फोन रीचार्ज और मनी ट्रांस्फर जैसी सेवाओं का लाभ बिना डेटा ऑन किए ले पाएंगे। इतना ही नहीं, आप इसके जरिए हाइक वॉलेट से पैसे का लेन-देन, क्रिकेट स्कोर, रेलवे जानकारी भी ले सकेंगे, जिसके इस्तेमाल में आम तौर पर 100 केबी से 1 एमबी डेटा की खपत होती है। यूएसएसडी प्रोटोकॉल पर आधारित यह सेवा आपके मोबाइल ऑपरेटर का डेटा इस्तेमाल किए बिना आप तक पहुंचेगी।

मित्तल ने बताया, ''हाइक टोटल के यूजर 1 रुपये से शुरू हो रहे डेटा पैक्स खरीद सकेंगे। हमने इन डेटा पैक को लेकर टेलीकॉम कंपनियों से बात की है, जिससे हम लोगों को एक अलग तरह के अनुभव से जोड़ सकें। ये वाकई दमदार है।''

उन्होंने कहा, ''आप ये फोन खरीदिए, इसे ऑन कीजिए और शुरू हो जाइए। सबकुछ आपके हाथ में होगा और आपका डेटा भी खर्च नहीं होगा।'' कविन ने आगे कहा, ''हमारा उद्देश्य पूरे भारत को ऑनलाइन लाना है। ऑनलाइन मतलब डेटा और इसीलिए हमने इसे इतना सरल बना दिया कि यूजर इसे ऑपरेटिंग सिस्टम से ही मैनेज कर पाएंगे।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Hike, Hike Total, India, Internet, Intex
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »