Intex Aqua Lions 2 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा लायंस 2 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में एक्वा लायंस 3 लॉन्च किया था। पिछले वेरिएंट की तरह ही नए एक्वा लायंस 2 की ख़ासियत भी 4जी वीओएलटीई सपोर्ट और एंड्रॉयड 7.0 नूगा हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन 4,599 रुपये में मिलेगा।

Intex Aqua Lions 2 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा लायंस 2 की कीमत 4,599 रुपये है
  • इसमें 4जी वीओएलटीई सपोर्ट और एंड्रॉयड 7.0 नूगा है
  • फोन में 2400 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा लायंस 2 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में एक्वा लायंस 3 लॉन्च किया था। पिछले वेरिएंट की तरह ही नए एक्वा लायंस 2 की ख़ासियत भी 4जी वीओएलटीई सपोर्ट और एंड्रॉयड 7.0 नूगा हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन 4,599 रुपये में मिलेगा। और यह शैंपेन व गोल्ड कलर वेरिएंट में ऑफलाइन चैनल के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डिज़ाइन की बात करें तो, एक्वा लायंस 2 देखने में एक्वा लायंस 3 की तरह है। फोन के फ्रंट में एक 5 इंच (480x854 पिक्सल्स) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले और कैपेसिटिव बटन हैं। इस स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो 8 जीबी रैम है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, एक्वा लायंस 2 में एक 5 मेगापिक्सल रियर सेंसर है जो ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी है जिसका डाइमेंशन 143.8x72x8 मिलीमीटर और वज़न 158.3 ग्राम है। स्मार्टफोन में पहले से कई ऐप जैसे खरीदारी के लिए Tap n Buy, कॉन्टेक्ट और फाइल शेयर करने के लिए Xender और अमेज़न प्राइम वीडियो इंस्टॉल आते हैं।

एक्वा लायंस सीरीज़ की बात करें तो, एक्वा लायंस 2 इसी साल लॉन्च हुए पिछले एक्वा लायंस 4जी और एक्वा लायंस 3 की तुलना में काफ़ी सस्ता है। एक्वा लायंस 4जी की कीमत 5,499 रुपये जबकि एक्वा लायंस 3 की कीमत 6,499 रुपये है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन240x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »